1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Dinhata Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की दिनहाटा सीट पर बीजेपी के अजय राय जीते, TMC प्रत्याशी को हराया

Dinhata Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की दिनहाटा सीट पर बीजेपी के अजय राय जीते, TMC प्रत्याशी को हराया

Dinhata Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की दिनहाटा विधानसभा सीट का रिजल्ट आ चुका है। यहां से बीजेपी के अजय राय ने जीत हासिल की है।

दिनहाटा विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिनहाटा विधानसभा सीट रिजल्ट

Dinhata Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य की कूचबिहार जिले की दिनहाटा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अजय राय ने जीत हासिल की है। अजय राय को 1,38,255 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के उदयन गुहा को 1,20,808 वोट प्राप्त हुए। अजय राय ने उदयन गुहा को 17,447 वोटों के अंतर से हराकर इस सीट पर BJP के लिए जीत दर्ज की। 

अन्य उम्मीदवारों में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के बिकास मंडल को 3,042 वोट, कांग्रेस के हरिहर रॉय सिंहा को 1,608 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार प्रबीर कुमार रॉय सरकार को 1,166 वोट और पाम्पा रॉय बर्मन को 506 वोट मिले। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों और NOTA को कुल मिलाकर लगभग 3,000 से अधिक वोट मिले।

पिछले चुनाव के क्या रहे नतीजे?

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दिनहाटा सीट पर बीजेपी के निसिथ प्रमाणिक ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांटे के मुकाबले में TMC के उदयन गुहा को हराया था। हालांकि, निसिथ के द्वारा इस सीट को छोड़े जाने के बाद हुए उपचुनाव में उदयन ने धमाकेदार वापसी करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी।