1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. दुर्गापुर में नाबालिग को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न का आरोप, 74 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

दुर्गापुर में नाबालिग को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न का आरोप, 74 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

दुर्गापुर के ए-जोन फांड़ी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित अत्याचार के मामले में परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की गई है।

west bengal Crime News, दुर्गापुर नाबालिग मामला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दुर्गापुर नाबालिग मामला

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 74 वर्षीय बुजुर्ग शिवाजी साउ को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्गापुर के ए-जोन फांड़ी क्षेत्र की है। आरोप है कि शिवाजी साउ ने एक नाबालिग लड़की को रोककर रखा और उसके साथ शारीरिक अत्याचार किया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।

परिवार की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद नाबालिग के परिवार ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए दुर्गापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मंगलवार रात आरोपी शिवाजी साउ को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पुलिस हिरासत की मांग करते हुए दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सहेली से मिलने गई नाबालिग, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म

इससे पहले उत्तर 24 परगना जिले में 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर शनिवार को नाबालिग बागुईआटी स्थित अपने घर से एक सहेली से मिलने बिराटी गई थी। परिवार का दावा है कि रविवार सुबह साढ़े 10-11 बजे के बीच नाबालिग घर लौटी। उस समय वह मानसिक रूप से बहुत परेशान लग रही थी।

पीड़िता ने मां को बताया को अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। आरोप है कि पीड़िता को बिराटी से हुगली जिले के बंडेल इलाके के एक होटल ले जाया गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरदस्ती उसे पिलाया गया। इसके बाद कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की। नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया गया। निजी पलों की तस्वीरें खींचकर नाबालिग की मां को भेजकर ब्लैकमेल किया गया। परिवार का यह भी दावा है कि पीड़िता को जबरदस्ती आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली खिलाई गई थी।

( रिपोर्ट- बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ेंः 

मुर्शिदाबाद में BJP कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, टुकड़ों में मिला था शव