1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Entally Assembly Election Result 2026: एंटाली सीट पर TMC ने दर्ज की जीत, जानें दूसरे नंबर पर कौन

Entally Assembly Election Result 2026: एंटाली सीट पर TMC ने दर्ज की जीत, जानें दूसरे नंबर पर कौन

एंटाली विधानसभा सीट पर टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट से टीएमसी के संदीपन साहा, बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल और सीपीएम के अब्दुल रऊफ ताल ठोक रहे हैं।

Entally Election Result 2026, SANDIPAN SAHA, PRIYANKA TIBREWAL, ABDUL RAUF- India TV Hindi
Image Source : ECI संदीपन साहा, प्रियंका टिबरेवाल और अब्दुल रऊफ।

Entally Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है जिसमें तृणमूल कांग्रेस की विदाई हो गई है और बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है। बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरणों में संपन्न हुआ था। 23 अप्रैल को 152 और 29 अप्रैल 142 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चुनाव में एंटाली सीट को भी काफी अहम माना जा रहा था। एंटाली सीट पर टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

एंटाली सीट पर किसने लड़ा चुनाव?

एंटाली विधानसभा सीट पर मुख्य तौर पर तीन दलों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा था जिनमें तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) शामिल है। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से संदीपन साहा को उम्मीदवार बनाया था, जबकि बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा था। सीपीआई (एम) ने इस बार अब्दुल रऊफ को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि काउंटिंग खत्म होते-होते संदीपन साहा ने प्रियंका टिबरेवाल को करारी मात दी।

एंटाली सीट का क्या रहा है इतिहास?

आपको बता दें कि एंटाली विधानसभा सीट पर मतदान पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को कराया गया था। पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट पर पिछले तीन चुनावों से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है हालांकि बीजेपी यहां लगातार मजबूत होती गई है। ऐसे में इस बार एंटाली विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।