A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: कोलकाता में लगी दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की 70 फीट ऊंची मूर्ति को शिफ्ट करने की तैयारी, जानिए क्यों

VIDEO: कोलकाता में लगी दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की 70 फीट ऊंची मूर्ति को शिफ्ट करने की तैयारी, जानिए क्यों

कोलकाता में लगी दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की ऊंची मूर्ति को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। मूर्ति के सेंटर ऑफ ग्रैविटी और फाउंडेशन बोल्ट में गंभीर गड़बड़ी पाई गई है।

रस्सियों के सहारे टिकी लियोनेल मेस्सी की मूर्ति- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रस्सियों के सहारे टिकी लियोनेल मेस्सी की मूर्ति

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउन इलाके में वीआईपी रोड के किनारे क्लॉक टावर पर लगी दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की ऊंची फाइबरग्लास की मूर्ति पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। गंभीर संरचनात्मक खामियों के कारण यह मूर्ति कभी भी गिर सकती है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसे तुरंत यहां से शिफ्ट करने का फैसला किया है।

जब तक मूर्ति को पूरी तरह से शिफ्ट नहीं कर दिया जाता, तब तक इसे ढहने से बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कल यानी मंगलवार रात 12 बजे से इसे चारों तरफ से रस्सियों के सहारे बांधने का काम शुरू कर दिया है।

हल्की हवा में ही कांपने लगी 70 फीट की मूर्ति

दरअसल, मई 2026 के आखिरी हफ्ते में चली महज 25 किमी प्रति घंटे की मध्यम रफ्तार की हवा में ही यह विशाल मूर्ति खतरनाक तरीके से हिलने लगी। मूर्ति को इस तरह डगमगाते देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति का निरीक्षण किया।

PWD के इंजीनियरों ने निरीक्षण के बाद बताया कि मूर्ति के सेंटर ऑफ ग्रैविटी और फाउंडेशन बोल्ट में गंभीर गड़बड़ी है। मूर्ति को जमीन से जोड़ने वाले फाउंडेशन बोल्ट बेहद कमजोर हैं, जिसके कारण हवा के दबाव में पूरा ढांचा पैरों की तरफ से कांपने लगता है। यह मूर्ति फुटपाथ की जगह पर लगाई गई थी, जो नियमों के खिलाफ है।

खुद मेस्सी ने किया था वर्चुअल अनावरण

गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में जब लियोनेल मेस्सी भारत दौरे पर आए थे, तब राज्य के पूर्व मंत्री सुजीत बोस के क्लब- श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की पहल पर इस गगनचुंबी मूर्ति को तैयार किया गया था। खुद मेस्सी ने इस मूर्ति का वर्चुअल अनावरण किया था।

ये भी पढ़ें-

ममता बनर्जी की TMC में बढ़ी दरार, CM शुभेंदु के कार्यक्रम में 6 विधायकों के साथ शामिल हुईं काकोली घोष

सियासी खींचतान के बीच राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को दी सलाह, जानें कर्नाटक के सीएम ने क्या दिया जवाब