1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Habra Election Result 2026 Live Updates: हाबरा सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट

Habra Election Result 2026 Live Updates: हाबरा सीट पर कौन जीता? यहां जानें रिजल्ट

पश्चिम बंगाल की हाबरा सीट के नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको यहां देखने को मिल जाएंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

Habra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हाबरा सीट

हाबरा: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। ये चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को 2 चरणों में हुए थे। यहां की हाबरा सीट पर बीजेपी के देबदास मंडल को जीत मिली है।  

क्या है इस सीट का इतिहास?

ये सीट बारासात लोकसभा में है। यहां कांग्रेस और सीपीआई मजबूत स्थिति में रहे हैं लेकिन पिछले 3 चुनावों से यहां तृणमूल कांग्रेस जीती है। ऐसे में यहां टीएमसी की स्थिति मजबूत थी लेकिन इस चुनाव में उसे बाकी पार्टियों से टक्कर मिलने की संभावना थी।

साल 2021 के चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की ज्योति प्रिया मलिक को जीत हासिल हुई थी और उन्हें 90,533 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर BJP के राहुल बिश्वजीत सिन्हा रहे और तीसरे नंबर पर CPI(M) के रिजिनांदन बिस्वास रहे थे। 

साल 2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से फिर तृणमूल कांग्रेस की ज्योति प्रिया मलिक को जीत हासिल हुई थी और उन्हें 1,01,590 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सीपीएम के आशीष कांथा मुखर्जी रहे और उन्हें 55,643 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर BJP के गोविंदो दास रहे थे। उन्हें 22,967 वोट मिले थे।