A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. गर्मी का असर! अब इस राज्य ने सरकारी स्कूलों के समर वैकेशन को 31 मई तक बढ़ाया, शैक्षणिक कैलेंडर में भी बदलाव

गर्मी का असर! अब इस राज्य ने सरकारी स्कूलों के समर वैकेशन को 31 मई तक बढ़ाया, शैक्षणिक कैलेंडर में भी बदलाव

भीषण गर्मी के चलते ये फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि गर्मियों की छुट्टियां अब कुल 21 दिनों तक रहेंगी। स्कूल 1 जून को फिर से खुलेंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसका असर अब दिखने लगा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए बुधवार को राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों में जारी गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) को 31 मई तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है।

अब 1 जून को खुलेंगे स्कूल

बंगाल के शिक्षा विभाग ने कहा कि यह प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक संस्थानों पर लागू होगा। हालांकि, यह पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित स्कूलों पर लागू नहीं होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 मई से शुरू हुई गर्मियों की छुट्टियां अब कुल 21 दिनों तक रहेंगी और स्कूल एक जून को फिर से खुलेंगे। 

शैक्षणिक कैलेंडर में किया गया बदलाव

अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से पहले के शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव किया गया है, जिसमें गर्मियों की छुट्टियों को काफी छोटा करने का प्रस्ताव था, लेकिन कई जिलों में तापमान में अचानक वृद्धि के बाद इसमें बदलाव किया गया। 

सरकारी और सरकार द्वारा समर्थित संस्थानों पर लागू है नियम

अधिकारी ने कहा कि छुट्टियां आगे बढ़ाने का उद्देश्य खराब मौसम की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है। यह आदेश सभी सरकारी और सरकार द्वारा समर्थित संस्थानों पर बाध्यकारी है, निजी स्कूल अलग कार्यक्रम का पालन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: 

सीएम की शपथ लेने के बाद पवन खेड़ा पर फिर हमलावर हुए हिमंत बिस्वा सरमा, जानिए अब क्या नया बोला?