1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, अचानक काउंटिंग सेंटर क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे

भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा, अचानक काउंटिंग सेंटर क्यों पहुंचीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मतगणना के 12वें चरण के दौरान अचानक ममता बनर्जी मतगणना केंद्र पर जा धमकीं, जहां पहले से शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे। जानें दोनों नेता क्यों पहुंचे?

भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा- India TV Hindi
Image Source : PTI भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के 12वें चरण के दौरान लंबे अंतराल के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने काफी समय तक इस क्षेत्र के मतगणना परिणाम अपडेट नहीं किए, जिससे एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने तुरंत भाजपा और भारतीय चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में पड़े वोटों की हेराफेरी का आरोप लगाया। वह मतगणना केंद्र सखावत मेमोरियल स्कूल भी पहुंचीं। हालांकि, मतगणना केंद्र पहुंचने वाली अकेली ममता बनर्जी ही नहीं थीं। विवाद शुरू होते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भी मतगणना केंद्र पर पहुंच गए थे।

डेढ़ घंटे रुकी रही वोटों की गिनती

भवानीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला और मतगणना केंद्र में करीब 1.5 घंटे से गिनती रुकी रही। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों मतगणना केंद्र पर पहुंच गए थे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भवानीपुर में अब तक 13 राउंड की काउंटंग हो चुकी है। ममता बनर्जी 5349 वोटों से लीड कर रही हैं।

फिर से शुरू हुई काउंटिंग

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'भवानीपुर सीट के लिए वोटों की गिनती एक छोटी सी रुकावट के बाद फिर से शुरू हो गई है। यह रुकावट तब आई थी, जब एक व्यक्ति मोबाइल फ़ोन लेकर गणना केंद्र में घुस गया था। उस डिवाइस को तुरंत जमा करवा दिया गया, जिसके बाद गिनती की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई।'

टीएमसी ने लगाया आरोप

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देब ने कहा, 'यह एक मनगढ़ंत मैच है, जिसमें चुनाव आयोग ने हेरफेर किया है। हमने देखा कि पोस्टल बॉक्स खुले पड़े थे। हमारी शिकायत के बाद गिनती शुरू हुई और दूसरी पार्टियों ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। ऐसे बॉक्स मिले जिन पर न तो सील थी और न ही कोई कवर।'

ये भी पढ़ें:
West Bengal Election Result 2026 Live: "4 मई, दीदी गई", सच साबित हो रही भविष्यवाणी, पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत