1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: यहां क्यों घूम रही हैं? भवानीपुर में बूथ के बाहर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने दागा सवाल

VIDEO: यहां क्यों घूम रही हैं? भवानीपुर में बूथ के बाहर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने दागा सवाल

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में विधानसभा की 142 सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यहां ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर है। बूथ के बाहर बैठीं थीं ममता बनर्जी की पहुंच गए शुभेंदु अधिकारी, देखें वीडियो...

ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी- India TV Hindi
Image Source : PTI ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण का रण कितना भीषण है, इसकी झलक भवानीपुर सीट पर दिखाई दी। भवानीपुर में ममता बनर्जी पोलिंग बूथों पर खुद एक्टिव हैं, वो पोलिंग बूथ के पास कुर्सी डालकर बैठी हैं। ममता बनर्जी जिस बूथ पर मौजूद हैं। वहां अब से कुछ देर पहले शुभेंदु  अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने सवाल उठाया कि ममता इतने ज्यादा समर्थकों के साथ बूथ के पास क्यों हैं। इसके बाद शुभेंदु  ने कहा ममता बनर्जी को अपनी हार दिख रही है। शुभेंदु  ने दावा किया कि ममता बनर्जी कम से कम 30 हजार वोट से हारेंगी। वहीं, ममता बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि, बाहर से कई ऐसे पर्यवेक्षक आए हैं जो पूरी तरह से भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं।

देखें वीडियो

ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?

भवानीपुर और नंदीग्राम से विपक्ष के नेता और भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु  अधिकारी ने कहा, "यहां धारा 163 (बीएनएसएस की) लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं?" भवानीपुर और नंदीग्राम से विपक्ष के उम्मीदवार और भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "मुझे दिख रहा है कि मतदान अच्छे से हो रहा है... जनता जाग उठी है, वह (ममता बनर्जी) जा रही हैं। उन्हें वार्ड 77 जाने के लिए कहिए। वह हिंदू मतदाताओं को डराने के लिए यहां क्यों आ रही हैं? ममता बनर्जी) हारेंगी, भाजपा जीतेगी। मैं सात वार्डों में आगे हूं, उन्हें 77वें वार्ड में कुछ नहीं मिलेगा।"

देखें वीडियो

बता दें कि भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी दो सीटों  से चुनाव लड़ रहे हैं, भवानीपुर और नंदीग्राम। शुभेंदु  अधिकारी ने कहा, आज अच्छा मतदान हो रहा है, और अधिक मतदान होना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की और कहा,  हल्की बारिश हो रही है, मौसम सुहावना है। घर से बाहर निकलिए और लोकतंत्र के लिए वोट कीजिए। छाता लेकर वोट दीजिए।