A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हावड़ा मध्य चुनाव रिजल्ट: TMC के अरूप रॉय ने दर्ज की जीत, जानिए कितने वोटों से BJP के उम्मीदवार को हराया

हावड़ा मध्य चुनाव रिजल्ट: TMC के अरूप रॉय ने दर्ज की जीत, जानिए कितने वोटों से BJP के उम्मीदवार को हराया

हावड़ा मध्य चुनाव रिजल्ट: इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार ने इस बार जीत दर्ज की है। टीएमसी उम्मीदवार अरूप रॉय को 95948 वोट मिले। बीजेपी के उम्मीदवार को करारी हार का सामना करना पड़ा।

हावड़ा मध्य चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX हावड़ा मध्य चुनाव रिजल्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। बंगाल में अबकी बार बीजेपी की सरकार है। बंगाल की चर्चित हावड़ा मध्य विधानसभा सीट से इस बार भी टीएमसी उम्मीदवार अरूप रॉय की जीत हुई है। टीएमसी के उम्मीदवार को 95948 वोट मिले हैं। अरुप रॉय ने बीजेपी के उम्मीदवार बिप्पलब कुमार मंडल को 16083 वोटों से हराया है।

चुनावी मैदान में रहे ये उम्मीदवार

इस सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अरूप रॉय, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिप्लब मंडल और कांग्रेस (INC) के अपर्णा बोस और सीपीआईएम से इम्तियाज अहमदके बीच माना जा रहा है। सभी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि मतगणना के शुरुआती रुझान ही इस सीट की दिशा तय करेंगे।

2021 विधानसभा चुनाव का परिणाम

पिछले 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी के उम्मीदवार अरूप रॉय ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने ऑल तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 1,11,554 वोट हासिल किए थे। वहीं, संजय सिंह (BJP) दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 65,007 वोट मिले थे। इस चुनाव में अरूप रॉय ने लगभग 46,547 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। तीसरे स्थान पर पलाश भंडारी (कांग्रेस) रहे, जिन्हें 12,942 वोट मिले थे।