1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: 5 सालों से तालाब में काट रहा था जिंदगी, उसी में खाता और सोता था इकबाल; परेशानी देख मदद को आगे आए अनंत अंबानी

VIDEO: 5 सालों से तालाब में काट रहा था जिंदगी, उसी में खाता और सोता था इकबाल; परेशानी देख मदद को आगे आए अनंत अंबानी

इकबाल रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है। पानी से बाहर निकलते ही उसके शरीर में तेज जलन और छाले पड़ने लगते थे, जिसके चलते वह तालाब में ही खाना खाता और तैरती चारपाई पर सोता था।

रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा इकबाल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा इकबाल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहे 17 वर्षीय इकबाल की जिंदगी अब बदलने की उम्मीद जगी है। पिछले करीब पांच वर्षों से इकबाल अपने घर के पास बने लगभग 30 फीट गहरे तालाब में ही पड़ा रहता था। जैसे ही पानी से बिहार निकलता था, उसके शरीर में छाले पड़ जाते थे और तेज जलन होती थी। वो पानी में खाना खाता था। पानी में तैरती चारपाई पर ही सोता था।

अनंत अंबानी ने मदद करने की इच्छा जताई

इकबाल की परेशानी का वीडियो सामने आने के बाद उद्योगपति अनंत अंबानी ने उसकी मदद की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि उन्होंने डॉक्टरों से इकबाल की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उसके बेहतर इलाज के लिए आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की पहल की।

डॉक्टर्स ने बताया कि इलाज के लिए इकबाल को मुंबई लाना पड़ेगा, तो अनंत अंबानी ने इकबाल को मुर्शिदाबाद से मुंबई लाने के लिए स्पेशल एयर एंबुलेंश भेजी। उसे एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया है। उसे रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

दरअसल, इकबाल का परिवार आर्थिक तंगी की वजह से लॉन्ग टर्म ट्रीटमेंट नहीं करा पा रहा था। कुछ साल पहले उसके पिता गुज गए थे। उसे एक गांव के हॉस्पिटल में दिखाया गया, लेकिन उसकी शारीरिक दिक्कतों का कोई हल नहीं निकला। फिर एक समय ऐसा आया जब उसने पानी में ही अपनी जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया।

एयर एंबुलेंस से उसे मुंबई लाया गया

इस बात का पता अनंत अंबानी को चला। उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट्स की एक टीम मुर्शिदाबाद भेजी। इस टीम ने घर पर ही शुरुआती मेडिकल जांच की। चेकअप ​​के बाद डॉक्टर्स ने सलाह दी कि इकबाल को मुंबई ले जाया जाए, ताकि उसकी रहस्यमयी बीमारी की अच्छे से जांच हो और उसे बेहतर इलाज मिल पाए। 

इकबाल की कंडीशन को देखते हुए उसे मेडिकल एक्सपर्ट्स की निगरानी में एंबुलेंस से कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया। फिर एयर एंबुलेंस से उसे मुंबई ले जाया गया। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में उसका इलाज शुरू हो चुका है। इकबाल के घर वालों को यकीन है कि बेहतर ट्रीटमेंट के बाद वो पूरी तरह से ठीक होकर ही घर लौटेगा। अब उसे तालाब में रहकर जिंदगी बिताने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें-

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी

इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद सपा में शामिल; अखिलेश के समर्थन में लगाया गाना