1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Jangipur Election Result 2026 Live Updates: जंगीपुर में वोटों की गिनती जारी, रुझानों किसे मिल रही बढ़त? जानें अपडेट

Jangipur Election Result 2026 Live Updates: जंगीपुर में वोटों की गिनती जारी, रुझानों किसे मिल रही बढ़त? जानें अपडेट

jangipur Assembly Election Result 2026 Live Updates: जंगीपुर में वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से चल रही है। मतगणना के रुझानों में टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

जंगीपुर रिजल्ट - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जंगीपुर रिजल्ट

मुर्शिदाबादः पश्चिम बंगाल की सभी सीटों पर मतगणना जारी है। मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर सीट पर वोटों की गिनती चल रही है। चुनाव आयोग की तरफ से रुझान लगातार जारी किए जा रहे हैं। दोपहर या शाम तक चुनाव के नतीजे आने की उम्मीद है। इस सीट पर बीजेपी, टीएमसी और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। जनरल कैटेगरी की जंगीपुर सीट पर 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी के चित्ता मुखर्जी, टीएमसी के जाकिर हुसैन और कांग्रेस के मोहम्मद इमरान अली यहां पर प्रमुख उम्मीदवार हैं। हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी समेत कुछ लोकल पार्टियां और निर्दलीय दल भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में यहां से टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। 

जंगीपुर का चुनावी इतिहास

जंगीपुर में 17 बार विधानसभा चुनाव हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा आठ बार कांग्रेस चुनाव जीती है। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी चार तो टीएमसी दो बार चुनाव जीत चुकी है। दो बार यहां पर निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सफलता मिल चुकी है। साल 1962 के बाद से इस सीट से कोई हिंदू उम्मीदवार चुनाव नहीं जीता है। 2016 और 2021 में लगातार दो बार टीएमसी यह सीट जीती। अगर इस बार भी चुनाव जीतती है तो जीत की हैट्रिक होगी। इस सीट से बीजेपी को अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। 2011 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। यह सीट मुस्लिम बहुल मानी जाती है। बता दें कि यहां पर बिजली, पानी, सड़क और रोजगार लोकल चुनावी मुद्दे रहे। जंगीपुर की बांग्लादेश सीमा से सटा इलाका है।