1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. झारग्राम सीट पर किसकी हुई जीत, रिजल्ट हुआ आउट; जानें पूरा अपडेट

झारग्राम सीट पर किसकी हुई जीत, रिजल्ट हुआ आउट; जानें पूरा अपडेट

Jhargram Election Result 2026: झारग्राम सीट पर मतगणना समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

झारग्राम सीट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV झारग्राम सीट।

Jhargram Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई। झारग्राम निर्वाचन क्षेत्र में काउंटिंग के बाद अब नतीजे भी सामने आ गए हैं। इस सीट पर बीजेपी के लक्ष्मी कांत साव ने टीएमसी के मंगल सारेन को हराया। लक्ष्मी कांत साव को 120877 वोट मिले, जबकि मंगल सारेन को 82730 वोट मिले। इस तरह से बीजेपी ने 38147 वोटों के साथ झारग्राम सीट पर जीत दर्ज कर ली है। झारग्राम सीट पर इस बार कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट), बसपा और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) प्रमुख रुप से शामिल थे। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे थे। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट टीएमसी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही थी।

झारग्राम सीट पर मुख्य प्रत्याशी

झारग्राम विधानसभा सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो यहां पर बीजेपी ने लक्ष्मी कांत साव को टिकट दिया। इसके अलावा टीएमसी ने मंगल सारेन टीएमसी ने मंगल सारे और कांग्रेस ने प्रसेनजीत डी को उम्मीदवार बनाया। वहीं कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 

झारग्राम सीट के चुनाव परिणाम 2021

झारग्राम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झारग्राम जिले का हिस्सा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान झारग्राम निर्वाचन क्षेत्र में 2,36,035 मतदाता थे। इनमें से 1,17,623 पुरुष और 1,18,401 महिला मतदाता थे। 11 मतदाता तीसरे लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 3,404 डाक मत डाले गए थे। 2021 में झारग्राम में सेवारत मतदाताओं की संख्या 425 थी। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, टीएमसी नेता बीरबाहा हांसदा ने 1,09,493 वोट प्राप्त कर भाजपा नेता सुखामोय सतपथी को हराया, जिन्हें 71,253 वोट मिले थे। 2021 में, झारग्राम विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,02,206 वैध वोट पड़े, जो कि 85.67 प्रतिशत थे।

झारग्राम सीट के चुनाव परिणाम 2016

वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में झारग्राम निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,14,133 थी। इनमें से 1,07,667 पुरुष, 1,06,465 महिला और एक तीसरा लिंग का मतदाता था। निर्वाचन क्षेत्र में 885 वैध डाक वोट थे। 2016 में झारग्राम में सेवारत मतदाताओं की संख्या 372 थी। 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, टीएमसी नेता सुकुमार हांसदा ने 99,233 वोट प्राप्त कर झारखंड पार्टी की उम्मीदवार चुनिबाला हांसदा को हराया, जिन्हें 44,005 वोट मिले थे। 2016 में, विधानसभा चुनावों में कुल 1,80,680 वैध वोट पड़े थे, जो कि 84.38 प्रतिशत थे।