1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Jorasanko Election Result 2026: जोड़ासांको में BJP ने दर्ज की जीत, जानें दूसरे नंबर पर कौन

Jorasanko Election Result 2026: जोड़ासांको में BJP ने दर्ज की जीत, जानें दूसरे नंबर पर कौन

Jorasanko Assembly Election Result LIVE: पश्चिम बंगाल की जोड़ासांको विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इस सीट पर बीजेपी, टीएमसी और सीपीएम के बीच कड़ा मुकाबला था।

Jorasanko Result, Jorasanko Assembly Election Result, Jorasanko Election Result 2026- India TV Hindi
Image Source : SUVIDHA.ECI.GOV.IN विजय ओझा, विजय उपाध्याय और भरतराम तिवारी।

Jorasanko Assembly Election Result LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। जोड़ासांको विधानसभा सीट के मतदाताओं ने 29 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बता दें कि कोलकाता उत्तर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली जोड़ासांको विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के लिए खुशखबरी आई। इस सीट पर बीजेपी ने विजय ओझा को मैदान में उतारा था जबकि तृणमूल कांग्रेस ने विजय उपाध्याय और CPM ने भरतराम तिवारी पर दांव खेला था। बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। बता दें कि जोड़ासांको की सीट पर आमतौर पर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा था लेकिन पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी लगातार यहां मजबूत होती जा रही थी।

पिछले चुनावों में रहा है तृणमूल कांग्रेस का दबदबा

पिछले चुनावों की बात करें तो 2021 के विधानसभा चुनावों में जोड़ासांको सीट से तृणमूल कांग्रेस के विवेक गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित को 12743 मतों के अंतर से हराया था। वहीं, 2016 और 2011 के विधानसभा चुनावों में भी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने ही इस सीट से जीत दर्ज की थी।