1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kalchini Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की कालचीनी सीट पर BJP के बिशाल लामा को मिली जीत, TMC हारी

Kalchini Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की कालचीनी सीट पर BJP के बिशाल लामा को मिली जीत, TMC हारी

Kalchini Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की कालचीनी विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार बिशाल लामा ने जीत दर्ज की है।

कालचीनी विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कालचीनी विधानसभा सीट रिजल्ट

Kalchini Election Result 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रिजल्ट आ चुके हैं। राज्य की अलीपुरद्वार जिले की महत्वपूर्ण कालचीनी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बिशाल लामा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 1,14,759 वोट प्राप्त कर टीएमसी के बिरेंद्र बारा (ओरांव) को शिकस्त दी है। बिशाल लामा ने 37,843 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यहां पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के अंजन चिक बराईक को 3,186 वोट, जबकि क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के पासांग शेरपा को 2,405 वोट मिले। NOTA को 1,795 वोट पड़े।

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

2021 के चुनाव में कालचीनी से बीजेपी प्रत्याशी बिशाल लामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,03,104 वोट हासिल किए और जीत दर्ज की। उन्होंने अखिल TMC के उम्मीदवार पासांग लामा को पराजित किया, जिन्हें 74,528 वोट मिले थे। बिशाल लामा ने 28,576 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के अभिजीत नरजिनरी तीसरे स्थान पर रहे, जबकि NOTA  का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की संख्या भी 2,300 से अधिक रही।