A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kalyani Election Result 2026 Live Updates: कल्याणी के रुझानों में कौन आगे, कौन पीछे? यहां देखें ताजा अपडेट

Kalyani Election Result 2026 Live Updates: कल्याणी के रुझानों में कौन आगे, कौन पीछे? यहां देखें ताजा अपडेट

Kalyani Election Result 2026 Live Updates: कल्याणी में भी मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ताजा रुझान समय-समय पर जारी कर रहा है। काउंटिंग के ताजा रुझान सामने आ रहे हैं।

कल्याणी सीट का रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कल्याणी सीट का रिजल्ट

नादियाः पश्चिम बंगाल में सुबह आठ बजे से मतगणना हो रही है। कल्याणी निर्वाचन क्षेत्र में भी काउंटिंग चल रही है। मतगणना के रुझानों की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। दोपहर या शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआईएम, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) और बसपा प्रमुख रुप से शामिल है। कई निर्दलीय भी अपनी चुनावी किस्मत अजमा रहे हैं। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही है।

कल्याणी सीट के पुराने चुनाव नतीजे

पिछले चुनाव 2021 में यह सीट बीजेपी ने जीती थी। 2021 से पहले टीएमसी लगातार दो बार यह सीट जीत चुकी है। इस सीट पर बीजेपी, टीएमसी और सीपीआई एम काफी मजबूत हैं। इसलिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलता रहा है। डिलिमिटेशन के बाद कल्याणी विधानसभा सीट 2011 में नई बनी थी। टीएमसी के रामेंद्र नाथ बिस्वास ने 2011 और 2016 में यह सीट जीती। 2021 में टीएमसी यह सीट हार गई और बीजेपी के खाते में यह सीट चली गई।

कल्याणी के बारे में जानें

कल्याणी निर्वाचन क्षेत्र में कल्याणी और गायेसपुर की संपूर्ण नगरपालिकाएं, कल्याणी सामुदायिक विकास खंड की सात ग्राम पंचायतें शामिल हैं। कल्याणी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन के लिए जाना जाता है। इसमें कई इंस्टिट्यूट, पॉलिटेक्निक और टेक्निकल कॉलेज शामिल हैं। यह शहर पश्चिम बंगाल के लिए एक एजुकेशन और रिसर्च हब बन गया है।