1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कांथी दक्षिण सीट पर किसकी हुई जीत, रिजल्ट हुआ आउट; जानें पूरा अपडेट

कांथी दक्षिण सीट पर किसकी हुई जीत, रिजल्ट हुआ आउट; जानें पूरा अपडेट

Kanthi Dakshin Election Result 2026: कांथी दक्षिण सीट पर मतगणना समाप्त हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

कांथी दक्षिण सीट।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कांथी दक्षिण सीट।

Kanthi Dakshin Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई। कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में काउंटिंग के बाद अब नतीजे भी सामने आ गए हैं। इस सीट पर बीजेपी के अरुप कुमार दास ने टीएमसी के तरुण कुमार जना को हराया। अरुप कुमार दास को 118219 वोट मिले, जबकि तरुण कुमार जना को 86747 वोट मिले। इस तरह से बीजेपी ने 31472 वोटों के साथ कांथी दक्षिण सीट पर जीत दर्ज कर ली है। कांथी दक्षिण सीट पर इस बार कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और बसपा प्रमुख रुप से शामिल थे। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे थे। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट बीजेपी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही थी।

कांथी दक्षिण सीट पर मुख्य प्रत्याशी

कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पर प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो यहां पर बीजेपी ने अरुप कुमार दास को टिकट दिया। इसके अलावा टीएमसी ने तरुण कुमार जना और कांग्रेस ने मसूद मलिक को उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 

कांथी दक्षिण सीट का चुनाव परिणाम 2021

कांथी दक्षिण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी मेदिनीपुर जिले का हिस्सा है। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में 2,16,398 मतदाता थे। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी के नेता अरूप कुमार दास ने 98,477 वोट प्राप्त कर टीएमसी नेता ज्योतिर्मय कर को हराया, जिन्हें 88,184 वोट मिले थे। अरूप कुमार दास ने ज्योतिर्मस दास को 10,293 वोटों के अंतर से हराया था।

कांथी दक्षिण सीट का चुनाव परिणाम 2016

वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में कांथी दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,04,691 थी। साल 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, टीएमसी नेता अधिकारी दिब्येंदु ने 93,359 वोट प्राप्त कर सीपीआई के उम्मीदवार उत्तम प्रधान को हराया, जिन्हें 59,469 वोट मिले थे। अधिकारी दिव्येंदु ने उत्तम प्रधान को 33,890 वोटों के अंतर से हराया था। साल 2016 में पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।