A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Karimpur Election Result 2026 Live Updates: करीमपुर में किस पार्टी को मिल रही जीत, रुझानों में देखें सभी पार्टियों का हाल

Karimpur Election Result 2026 Live Updates: करीमपुर में किस पार्टी को मिल रही जीत, रुझानों में देखें सभी पार्टियों का हाल

Karimpur Election Result 2026 Live Updates: करीमपुर के रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। दोपहर या शाम तक चुनाव के रिजल्ट घोषित हो जाएंगे।

करीमपुर का चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV करीमपुर का चुनाव रिजल्ट

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मतगणना जारी है। करीमपुर में भी वोटों की गिनती चल रही है। रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। करीमपुर में 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी प्रमुख हैं। सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। कांग्रेस से पूजा पराजिता रॉय चौधरी, बीजेपी के समरेंद्रनाथ घोष और टीएमसी से सोहम चक्रवर्ती चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा बसपा, सीपीआई एम और हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर कई निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में यह सीट टीएमसी ने जीती थी। बता दें कि बंगाल में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। दो चरणों के मतदान में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए।

करीमपुर का चुनावी इतिहास

करीमपुर इलाके को टीएमसी और सीपीआई एम का गढ़ माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से बीजेपी भी यहां से मजबूत हुई है। 2021 के चुनावों में यहां से टीएमसी ने जीत दर्ज की थी। 2016 के चुनावों में भी टीएमसी को यहां पर जीत मिली थी। 2011 के चुनावों में यह सीट सीपीआई एम ने जीती थी। 2006, 2001, 1996, 1991 में भी सीपीआई एम यहां जीत दर्ज कर चुकी है। यहां पर 18 असेंबली चुनावों में नौ बार सीपीआई एम ने जीत हासिल की है। 1977 से 2006 तक लगातार सीपीआई एम यहां से जीतती रही। हालांकि पिछले कुछ सालों से यहां के लोगों ने टीएमसी और बीजेपी के पक्ष में मतदान किया था।