1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Assembly Elections 2026: खड़गपुर सदर सीट कभी कांग्रेस का गढ़, अब BJP और TMC के बीच लड़ाई

West Bengal Assembly Elections 2026: खड़गपुर सदर सीट कभी कांग्रेस का गढ़, अब BJP और TMC के बीच लड़ाई

Kharagpur Sadar Assembly Seat: पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है। यहां से कांग्रेस ने रिकॉर्ड 10 बार जीत दर्ज की है।

खड़गपुर सदर विधानसभा चुनाव 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV खड़गपुर सदर विधानसभा चुनाव 2026

Kharagpur Sadar Assembly Seat: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित खड़गपुर सदर विधानसभा सीट राज्य की चर्चित सीटों में से एक है। यह सीट लंबे समय तक कांग्रेस का अभेद्य किला रही है, जिसका नेतृत्व दिग्गज नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल ने किया। उन्होंने यहां से रिकॉर्ड 10 बार जीत दर्ज की थी।

हालांकि, 2016 के विधानसभा चुनाव में यहां राजनीतिक बदलाव देखा गया, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिलीप घोष ने ज्ञान सिंह सोहनपाल को शिकस्त दी। इसके बाद से 2019 के उपचुनाव में यह सीट तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पाले में गई। फिर 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया।

2021 चुनाव के नतीजे

  • हिरन चटर्जी (BJP): 79,607 वोट (46.45%)
  • प्रदीप सरकार (TMC): 75,836 वोट (44.25%)
  • रीता शर्मा (कांग्रेस): 10,705 वोट (6.3%)

2019 उपचुनाव के नतीजे

  • प्रदीप सरकार (TMC): 72,893 वोट (47.66 %)
  • प्रेम चंद्र झा (BJP): 52,040 वोट (34.02%)
  • चित्तरंजन मंडल (कांग्रेस): 22,631 वोट (14.28%)

2016 चुनाव के नतीजे

  • दिलीप घोष (BJP): 61,446 वोट (39.29%)
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (कांग्रेस): 55,137 वोट (35.25%)
  • रामा प्रसाद तिवारी (TMC): 34,086 वोट (21.73%)

अब तक हुए चुनाव और जीते हुए उम्मीदवारों की लिस्ट

  • नारायण चौबे (1957): CPI
  • नारायण चौबे (1962): CPI
  • नारायण चौबे (1967): CPI
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1969): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1971): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1972): कांग्रेस
  • सुधीर दास शर्मा (1977): जनता पार्टी
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1982): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1987): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1991): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (1996): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (2001): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (2006): कांग्रेस
  • ज्ञान सिंह सोहनपाल (2011): कांग्रेस
  • दिलीप घोष (2016): BJP
  • प्रदीप सरकार (2019 उपचुनाव): TMC
  • हिरन चटर्जी (2021): BJP