1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Kolkata law student gangrape: एक दोस्त कर रहा था रेप, दो दे रहे थे पहरा, सामने आई आरोपियों की तस्वीर

Kolkata law student gangrape: एक दोस्त कर रहा था रेप, दो दे रहे थे पहरा, सामने आई आरोपियों की तस्वीर

कलकत्ता लॉ कॉलेज की एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की घटना से सब हैरान हैं। तीन दोस्तों ने इसे अंजाम दिया, छात्रा के मुताबिक एक दोस्त रेप कर रहा था जबकि उसके दोनों दोस्त पहरा दे रहे थे। तीनों की तस्वीर सामने आई है।

गैंगरेप के आरोपी तीन दोस्त- India TV Hindi
गैंगरेप के आरोपी तीन दोस्त

बुधवार देर रात शहर के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक 24 वर्षीय कोलकाता कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक शख्स ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसके दो दोस्तों ने कमरे के बाहर पहरेदारी की। दोनों ने गार्ड को डरा-धमकाकर बाहर निकलने के लिए मजबूर किया था। गुरुवार शाम को दर्ज की गई शिकायत में, महिला ने कहा कि तीन पुरुष - जिन्हें वह केवल 'जे', 'एम' और 'पी' के नाम से पहचानती है - ने छात्र शाखा की बैठक के बाद शाम 7.30 बजे उसे घेर लिया। उसने कहा कि 'एम' और 'पी' ने उसे 'जे' के साथ एक कमरे में बंद कर दिया, जिसने उसके साथ बलात्कार किया।

मैं रोती रही और उसने मेरे साथ ज्यादती की

छात्रा ने कहा, "मैंने विरोध किया... मैं रोई और उससे मुझे जाने देने के लिए कहा... मैंने उसके पैर भी छुए लेकिन उसने मुझे जाने नहीं दिया..उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मुझे मजबूर किया। मैं उसे पीछे धकेलती रही। छात्रा ने बताया कि 'मैं यह नहीं कर सकती, मेरा एक प्रेमी है और मैं उससे बहुत प्यार करती हूं', मैंने कहा।" उसने मेरे शरीर पर दांतों से काटा, नाखूनों से नोचा और उसके दो दोस्त कमरे के बाहर पहरेदारी करते रहे। 'जे' मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार कर रहा था... 'एम' और 'पी' खड़े होकर सब कुछ देख रहे थे..." 

छात्रा ने बताई ये बात...

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप के तीनों आरोपियों की एक साथ तस्वीर सामने आई है। छात्रा ने बताया, "मुझे पैनिक अटैक आया और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिर 'जे' ने 'एम' और 'पी' को अंदर आने के लिए कहा। 'एम' इनहेलर ले आया। फिर मैंने बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे पकड़ लिया।" पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इसके साथ ही, जिस गार्ड के कमरे में घटना को अंजाम दिया गया, उस गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।