A
Hindi News पश्चिम बंगाल कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 थाना प्रभारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 थाना प्रभारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता में कई पुलिस स्टेशनों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) का तबादला कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले यह फेरबदल महत्वपूर्ण है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : X@KOLKATAPOLICE सांकेतिक तस्वीर

कोलकाता: कोलकाता पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने 21 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। कोलकाता पुलिस ने एक अधिसूचना के जरिए 21 पुलिस अधिकारियों के तबादले की जानकारी दी है। 

किसको कहां मिली जिम्मेदारी

पुलिस ने बताया कि मानिकतला पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त ओसी बिरेश्वर रॉय को तालतला पुलिस स्टेशन का थाना प्रभारी (ओसी) बनाया गया है। सिंथी थाने के अतिरिक्त ओसी मनीष मजूमदार को उल्टाडांगा थाने का प्रभारी बनाया गया है। टॉलीगंज थाने के एडिशनल ओसी राजीब चटर्जी को टॉलीगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। 

बांसद्रोणी थाने के एडिशनल ओसी बिपुल विश्वास को टांगरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। मुचिपारा पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त ओसी आशीष बसु को नॉर्थ पोर्ट पुलिस स्टेशन का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा टांगरा पुलिस स्टेशन के एडिशनल ओसी राजीब सरकार को मुचीपारा पुलिस स्टेशन का एडिशनल ओसी बनाया गया है। तालतला थाने के एडिशनल ओसी प्रशांत कुमार दास को पर्णश्री थाने का एडिशनल ओसी बनाया गया है।

ट्रांसफर की लिस्ट

Image Source : reporterथाना प्रभारियों का तबादला

अचानक हुए फेरबदल और खास बदलावों में बीरेश्वर रॉय को मानिकतला PS (एडिशनल OC) से हटाकर तलतला थाने का नया OC बनाया गया है। राजीब चट्टोपाध्याय को उसी टॉलीगंज थाने में एडिशनल OC से OC के पद पर प्रमोट किया गया। इसके अलावा, टैंगरा पुलिस स्टेशन के एडिशनल OC राजीब सरकार को मुचिपारा थाने का एडिशनल OC बनाया गया है। पर्नश्री थाने के एडिशनल OC प्रोसेनजीत धर को मानिकतला थाने के एडिशनल OC के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। पार्थप्रतिम चक्रवर्ती को प्रगति मैदान थाने का नया एडिशनल OC बनाया गया है।