A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता: आरजी कर पीड़िता के पिता का दावा- "पत्नी पर हमला पूर्व नियोजित था"

कोलकाता: आरजी कर पीड़िता के पिता का दावा- "पत्नी पर हमला पूर्व नियोजित था"

कोलकाता का आरजी कर केस में पीड़िता के पिता का दावा है कि उनकी पत्नी पर हमला पूर्व नियोजित था। गौरतलब है कि कोलकाता का आरजी कर केस पूरे देश में हाईलाइट हुआ था।

RG Kar- India TV Hindi
Image Source : PTI आरजीकर केस में प्रदर्शन करते लोग

कोलकाता: आरजी कर पीड़िता के पिता का बड़ा दावा सामने आया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी पत्नी यानी पीड़िता की मां पर हमला पूर्व नियोजित था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमले का कोई वीडियो नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला?

कोलकाता का आरजी कर केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना था। 9 अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई थी। पीड़िता का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल की तीसरी मंजिल पर अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार, गला घोंटकर और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। 

इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया और व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। इसी मामले में पीड़िता के माता-पिता न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी चूड़ियां तोड़ी गईं और उनके माथे पर भी चोट आई। इसी बयान को ध्यान में रखते हुए पीड़िता के पिता ने कहा है कि उनकी पत्नी पर हमला पूर्व नियोजित था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमले का कोई वीडियो नहीं मिला है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सामने आई थी लाठीचार्ज की खबर 

हालही में कोलकाता में आरजी कर केस में बलात्कार और हत्या की शिकार डॉक्टर के लिए लो न्याय की मांग के लिए सड़क पर उतरे थे। इस दौरान खबर आई कि लोगों पर लाठीचार्ज किया गया। आरजी कर केस की मृत डॉक्टर की मां का आरोप है कि पुलिस ने उनकी चूड़ियों को तोड़ दिया है। वहीं बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है, ‘‘पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था और पीड़िता की मां के माथे पर चोट आई है।’’

हालांकि इस मामले में डीसी पोर्ट हरिकृष्ण पाई का कहना है कि पुलिस ने लाठी नहीं चलाई।