A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री थे विमान में सवार

अगरतला जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री थे विमान में सवार

कोलकाता हवाई अड्डे पर अगरतला जा रही एक इंडिगो की फ्लाइट पर आसमानी बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। इस विमान में 6 क्रू मैंबर और 141 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर।

Bengal News - India TV Hindi
Image Source : PEXELS इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह जारी आंधी तूफान और जोरदार बारिश के दौरान कोलकाता हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल 19 जून शुक्रवार के दिन आंधी-तूफान और बारिश के बीच हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो एयरलाइंस के एक यात्री विमान पर तेज आसमानी बिजली गिरी। विमान में 6 क्रू मेंबर्स के साथ कुल 147 लोग सवार थे। सभी को बिजली गिरने के बाद सुरक्षित विमान से बाहर निकाल दिया गया। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर। 

भारतीय विमानन प्राधिकरण ने दी थी चेतावनी 

भारतीय विमानन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र ने कोलकाता में खराब मौसम और आंधी-तूफान को लेकर पहले ही मौसम संबंधी जानकारी दे दी थी। इसी दौरान, अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6068 (VT-IPW) एयरोब्रिज 56L पर उड़ान भरने की तैयारी में खड़ी थी तभी अचानक गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली A320 विमान पर गिरी। इसके बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा गया और उनके लिए दूसरे विमान की व्यवस्था इंडिगो के कर्मचारियों के द्वारा की गई। 

आकाशीय बिजली गिरने के बाद गनीमत यह रही कि विमान में मौजूद यात्रियों के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई। एयरलाइन कर्मचारियों ने यात्रियों के लिए दूसरे विमान (VT-ICD) की व्यवस्था की और उन्हें अगरतला के लिए सुरक्षित रवाना किया गया। इंडिगो प्रबंधन द्वारा जारी बयान के अनुसार, जब बिजली विमान पर गिरी तो विमान के पास काम कर रहे दो ग्राउंड स्टाफ कर्मियों पर मामूली चोटें आई।  ग्राउंड कर्मियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालात सामान्य हो गई थी क्योंकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। आपको बता दें कि कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और जोरदार बारिश हुई जिसके चलते कई जगहों पर पानी भी भर गया। भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई इलाकों में यात्रियों को आने जाने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें- 

दार्जिलिंग में भारी बारिश से अस्थायी पुल टूटा, उफान पर बालासन नदी, कई इलाकों का टूटा संपर्क; रूट डायवर्ट