Maheshtala West Assembly Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हुआ था। आज यानी 4 मई को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इसके लिए वोटों की गितनी शुरू हो गई है। कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि किस सीट से कौन जीत रहा है।
पश्चिम बंगाल की महेशतला विधानसभा सीट (नंबर 155) पर पिछले दो चुनावों के नतीजों की बात करें तो 2021 में यहां से तृणमूल कांग्रेस (TMC/AITC) के दुलाल चंद्र दास ने भारी अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1,24,008 वोट मिले। बीजेपी के उमेश दास दूसरे स्थान पर रहे। उनको 66,059 वोट मिला। TMC की जीत का अंतर करीब 58 हजार वोट था। वहीं इससे पहले 2016 में भी इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की कस्तूरी दास विजयी रहीं।