A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता के धर्मतला में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में आज TMC का प्रोटेस्ट

कोलकाता के धर्मतला में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में आज TMC का प्रोटेस्ट

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी टीएमसी नेताओं के साथ धरना दे रही हैं। भतीजे एवं सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में TMC का आज प्रोटेस्ट है।

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद TMC सांसदों के साथ मारपीट को लेकर अब सड़क पर बवाल जारी है। आज खुद ममता बनर्जी सड़क पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रही हैं। बंगाल की सड़कों पर टीएमसी का ये प्रोटेस्ट अपने सांसद और पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी की पिटाई के खिलाफ हो रहा है।

पार्टी नेताओं पर हमले के बाद गुस्से में ममता बनर्जी

ममता बनर्जी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के बाद गुस्से में हैं। पहले पार्टी वर्कर्स को सड़कों पर उतारा तो आज खुद ममता बनर्जी आर-पार की जंग शुरू कर दी है। ममता बनर्जी कोलकाता में सुभेंदु सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी हैं।

 

धर्मतला के Y चैनल में ममता बनर्जी का धरना

पहले ममता बनर्जी रानी रश्मोनी एवेन्यू में धरने पर बैठने वाली थी लेकिन पुलिस ने रानी रश्मोनी एवेन्यू में धरने की परमिशन नहीं दी। अब धर्मतला के Y चैनल में ममता बनर्जी का धरना हो रहा है। इससे पहले सोमवार को टीएमसी ने कई जिलों में प्रदर्शन किया।

सोमवार को हुए धरने में जनता ने TMC से बनाई दूरी

वहीं, कोलकाता से लेकर आसनसोल और राजरहाट से हुगली तक टीएमसी के कार्यकर्ताओं के प्रोटेस्ट के दौरान पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मचे आंतरिक कलह की तस्वीर साफ नजर आई। इस प्रदर्शन में दिखा कि TMC के प्रोटेस्ट से जनता ने दूरी बना ली है।

बैठक से 60 विधायक रहे नदारद

आज ममता के सबसे बड़े प्रदर्शन के कॉल पर पूरे बंगाल की नजर है। क्योंकि जिस विरोध प्रदर्शन के जरिए ममता शुभेंदु सरकार पर निशाना साध रही हैं। उसकी तैयारी के लिए बुलाई गई मीटिंग में TMC के 80 में 20 विधायक ही पहुंचे। ममता की पार्टी के 60 विधायक मीटिंग से नदारद रहे।

TMC के दो विधायकों को पार्टी से निकाला गया

इस फजीहत के लिए ममता ने नए आरोप गढ़ने शुरू कर दिये हैं। ममता का आरोप है कि बीजेपी उनके विधायकों को धमका रही है। वहीं, पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में TMC ने दो विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन दोनों ही विधायकों ने अभिषेक बनर्जी को लेकर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें: 

'नेतन्याहू और हिजबुल्लाह मान गए, अब नहीं चलेगी कोई गोली', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, दोनों से की अलग-अलग बात

गाजियाबाद के एक फ्लैट में तीसरी मंजिल पर लगी आग, लोगों को सीढ़ियों से निकाला गया, 3 कुत्तों की हुई मौत