1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कालिम्पोंग के जंगल में भड़की आग, चालता फॉरेस्ट के पेड़ जलकर राख; वन्यजीवों के आशियाने पर संकट

कालिम्पोंग के जंगल में भड़की आग, चालता फॉरेस्ट के पेड़ जलकर राख; वन्यजीवों के आशियाने पर संकट

पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग के चालता फॉरेस्ट में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आकर कई छोटे-बड़े पेड़ जल रहे हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास तक फैलने की आशंका है।

Kalimpong Chalta Forest Fire- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चालता फॉरेस्ट में भीषण आग

कालिम्पोंग जिले के चालता फॉरेस्ट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है, जहां जंगल के बड़े हिस्से में आग फैलने से पेड़ों और वन्यजीवों पर खतरा मंडराने लगा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता फैल गई है। पश्चिम बंगाल में जंगल के विस्तृत इलाके में आग फैलने से एक के बाद एक छोटे-बड़े पेड़ जल रहे हैं। आग पैलने की तीव्रता देखकर स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी दहशत में हैं।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि चालता फॉरेस्ट इलाके में सूखे काशिया के पेड़ में किसी ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। वहीं से आग तेजी से फैलकर बड़े जंगल में पहुंच गई। हालांकि, आग लगने का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

वन्यजीवों के आवास पर संकट

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि जंगल के बगल में ही पहाड़ है। आग की लपटें पहाड़ के जंगल तक पहुंच गईं तो स्थिति और भी भयानक हो सकती है। साथ ही चालता फॉरेस्ट में कई तरह के वन्यजीव भी देखे जाते हैं। आग के कारण उनका प्राकृतिक आवास क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ जान बचाने के लिए वन्यजीव रिहायशी इलाके में भी आ सकते हैं, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

होटल में लगी थी भीषण आग

कुछ महीने पहले कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में 2 महिलाओं और एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान होटल में ठहरे लोगों ने बताया कि रात करीब 2:20 बजे चीख-पुकार सुनकर उनकी नींद खुली। नीचे उतरने की कोशिश की गई, लेकिन दूसरी मंजिल पर आग लगी होने के कारण रास्ता बंद था।

इसके बाद कई लोग जान बचाने के लिए होटल की छत पर चले गए। होटल में इलाज के लिए कोलकाता आए कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इमारत में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसके अलावा बिल्डिंग के रखरखाव की स्थिति भी ठीक नहीं होने की बात भी सामने आई थी।काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों और पुलिस ने होटल के अंदर फंसे करीब 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ये भी पढ़ेंः 6 साल के बच्चे की फेफड़े में फंसा था बड़ा मैग्नेट, पारंपरिक तरीका नाकाम, डॉक्टर्स ने अनोखी तकनीक से निकाला बाहर