1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Maynaguri Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की मयनागुड़ी सीट पर BJP के दलिम चंद्र रॉय जीते, TMC प्रत्याशी को 56,000 से अधिक वोटों से पछाड़ा

Maynaguri Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की मयनागुड़ी सीट पर BJP के दलिम चंद्र रॉय जीते, TMC प्रत्याशी को 56,000 से अधिक वोटों से पछाड़ा

Maynaguri Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की मयनागुड़ी विधानसभा सीट के नतीजे आ चुके हैं। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार दलिम चंद्र रॉय ने 56,603 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

मयनागुड़ी विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मयनागुड़ी विधानसभा सीट रिजल्ट

Maynaguri Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रिजल्ट आ चुके हैं। राज्य के जलपाईगुड़ी जिले की मयनागुड़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार दलिम चंद्र रॉय ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने 1,47,403 वोट प्राप्त कर टीएमसी के राममोहन रॉय को करारी शिकस्त दी है। राममोहन रॉय को 90,900 वोट मिले। BJP उम्मीदवार ने इस सीट पर 56,603 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के सुदेब रॉय को 2,793 वोट, निर्दलीय रत्ना रॉय को 1,829 वोट और कांग्रेस के जोगेन सरकार को 959 वोट मिले। NOTA को 2,130 वोट पड़े। मयनागुड़ी सीट पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

पिछले चुनाव के क्या रहे नतीजे?

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। बीजेपी ने यहां से पहली जीत दर्ज की। इस सीट पर 2016 के चुनाव में TMC के अनंत देब अधिकारी ने वाम मोर्चे (RSP) की उम्मीदवार छवि रॉय को शिकस्त दी थी। वहीं, 2021 के चुनाव में बीजेपी के कौशिक राय ने TMC के मनोज राय को हराया था।

1951 में स्थापित मयनागुड़ी विधानसभा सीट के 74 वर्षों के इतिहास में 2014 के उपचुनाव सहित 18 विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआती दौर में 1951 से 1972 के बीच हुए 7 चुनावों में कांग्रेस और उससे अलग हुई बांग्ला कांग्रेस का दबदबा रहा, जिसमें कांग्रेस ने 5 और बांग्ला कांग्रेस ने 2 बार जीत दर्ज की। इसके बाद 1977 से 2011 के बीच रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) ने लगातार 8 कार्यकालों तक इस सीट को वामपंथ का अभेद्य किला बनाए रखा, लेकिन 2014 के उपचुनाव और 2016 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। इसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली जीत दर्ज की।