A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. सोनारपुर पहुंचे TMC नेता अभिषेक बनर्जी से मारपीट, भीड़ ने अंडे फेंके, चोर-चोर के नारे लगाए-देखें VIDEO

सोनारपुर पहुंचे TMC नेता अभिषेक बनर्जी से मारपीट, भीड़ ने अंडे फेंके, चोर-चोर के नारे लगाए-देखें VIDEO

सोनारपुर में टीएमसी पार्टी का कार्यकर्ता के मौत के बाद आज अभिषेक बनर्जी पहुंचने के बाद उन्हें घेर कर चोर चोर स्लोगन और अंडा फेका गया। देखें वीडियो...

अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट

अभिषेक बैनर्जी पर सोनारपुर में अचानक भीड़ ने हमला कर दिया, उन पर अंडे फेंके गए। अभिषेक बनर्जी के कपड़े फाड़ दिए गए और उनसे मारपीट भी की गई। दरअसल, साउथ 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत के बाद आज अभिषेक बनर्जी परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे थे, उनके वहां पहुंचने के बाद उन्हें घेर कर भीड़ ने चोर चोर के नारे लगाए और उनपर अंडे फेंके गए। बता दें कि अभिषेक बनर्जी बाइक पर सवार हो कर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे कि लोगों ने उन्हें घेर लिया। वे पैदल ही घर तक पहुंचे हैं। 

अभिषेक बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उन्हें पहले हेलमेट पहनाया और फिर पूरी तरह से अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया। अभिषेक बनर्जी पर हुई इस तरह के हमले की घटना के बाद इलाके में भारी राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है।

देखें वीडियो



महिलाओं ने फेंके कच्चे अंडे
अभिषेक बनर्जी के साथ घटी ये पूरी घटना सोनारपुर के कमराबाद इलाके की है, जहां टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी अपने तय समय के मुताबिक करीब साढ़े चार बजे पहुंचे थे। उन्हें रास्ते में ही भीड़ ने घेर लिया। कहा जा रहा है कि रास्ते में ही बीजेपी कार्यकर्ता और नेता पहले से मौजूद थे। भीड़ में महिलाओं को आगे रखा गया था, जिनके हाथों में कच्चे अंडे थे। उन्होंने कच्चे अंडे अभिषेक बनर्जी पर फेंके, भीड़ ने उनका कुर्ता फाड़ दिया और उनसे मारपीट की गई।



अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर लगाया आरोप

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर इस पूरी घटना का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि मेरे कपड़े फाड़े गए, मुझे मुक्का मारा गया। मेरी छाती पर मुक्का मारा गया। मेरे शरीर पर हमला कर सकते हैं, मेरे विचारों पर नहीं। मैं झुकने वाला नहीं, मैं डरने वाला नहीं हूं। बीजेपी मुझे मारना चाहती है।