A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हुगली ब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने

हुगली ब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग, वीडियो आया सामने

पश्चिम बंगाल के हुगली ब्रिज पर चलती बस में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच चुकी है।

moving bus caught fire on Hooghly Bridge video surfaced- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हुगली ब्रिज पर चलती बस में लगी भीषण आग

पश्चिम बंगाल के हुगली में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां द्वितीय हुगली ब्रिज पर एक चलती बस में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद एक-एक कर यात्रियों को खिड़की के जरिए बाहर निकाला गया। बता दें कि घटना की सूचना पाकर मौक पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर का काबू पा लिया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि इस घटना का वीडियो भी हमारे पास आया है।

वायरल हो रहा वीडियो

हमारे पास जो वीडियो है उसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही एक बस में आग लगी हुई है। इस दौरान बस ड्र्राइवर को इसकी भनक तक नहीं लगी है। वहीं पूरे सड़क पर आग की लपटे गिरती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद आगे कुछ बाइक और कार सवार लोगों ने बस चालक को इशारा किया तब बस चालक को पता चला की बस में आग लगी हुई है। इसके बाद आनन-फानन में लोगों को खिड़की के जरिए बस से उतारा गया और इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

पुणे में भी बस में लगी आग

वहीं एक दूसरे मामले में पुणे के बाहरी इलाके में मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग पर एक प्राइवेट बस में आग लग गई। जानकारी मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते बाहर निकाल गया था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय खेड़ शिवपुर के पास यह घटना घटित हुई, जब बस से धुआँ निकलने लगा तो चालक ने बस रोककर आनन-फानन में यात्रियों को बाहर उतार लिया। 

(रिपोर्ट-ओंकार सरकार)