A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Murshidabad Election Result 2026 Live Updates: मुर्शिदाबाद में मतगणना जारी, रुझानों में कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Murshidabad Election Result 2026 Live Updates: मुर्शिदाबाद में मतगणना जारी, रुझानों में कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Murshidabad Election Result 2026 Live Updates: मुर्शिदाबाद में मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टक्कर देखी जा रही है। टीएमसी यहां पर पहले कभी भी जीत नहीं पाई है। आज 10 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला हो जाएगा।

मुर्शिदाबाद का रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मुर्शिदाबाद का रिजल्ट

मुर्शिदाबादः पश्चिम बंगाल के चर्चित जिले मुर्शिदाबाद में भी वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। मतगणना के रुझान चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए जा रहे हैं। रुझानों में कौन आगे चल रहा और कौन कड़ी टक्कर दे रहा है। इस खबर में आपको ताजा अपडेट हम देते रहेंगे। चुनाव के रिजल्ट दोपहर या फिर शाम तक आने की उम्मीद है। मुर्शिदाबाद से दस उम्मीदवार चुनाव में हैं। मुर्शिदाबाद में मुख्य उम्मीदवार बीजेपी के गौरी शंकर घोष, कांग्रेस के अली सिद्दीकी, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के अब्दुल मन्नान और TMC के शाओनी सिंघा रॉय हैं। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) से मिलिया साजेम, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से मीर हसनात अली, बसपा के प्रह्लाद महतो और कुछ निर्दलीय भी अपनी चुनावी किस्मत अजमा रहे हैं। मुर्शिदाबाद मुस्लिम बहुल इलाका है और कई मुस्लिम उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियों ने यहां से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं दिया है। पिछले चुनाव में बीजेपी को यहां से जीत मिली थी। मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद सीट पर टीएमसी को पहली जीत की तलाश है। 

मुर्शिदाबाद के पिछले चुनावी आंकड़े

2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेता शाओनी सिंघा रॉय को 94,579 वोट मिले और उन्होंने TMC के असीम कृष्ण भट्ट को हराया, जिन्हें 69,440 वोट मिले थे। 2021 में गौरी शंकर घोष (भाजपा) से शाओनी सिंघा चुनाव हार गईं। शाओनी कांग्रेस छोड़कर टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।

2016: शाओनी सिंघा रॉय (कांग्रेस)
2011: शाओनी सिंघा रॉय (कांग्रेस)
2006: बिवास चक्रवर्ती (फॉरवर्ड ब्लॉक)
2001: छाया घोष (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1996: मजम्मेल हक (निर्दलीय)
1991: छाया घोष (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1987: अब्दुल मन्नान हुसैन (कांग्रेस)
1982: छाया घोष (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1977: छाया घोष (फॉरवर्ड ब्लॉक)
1972: मोहम्मद इदरीस अली (कांग्रेस)
1971: मोहम्मद इदरीस अली (कांग्रेस)
1969: मोहम्मद इदरीस अली (कांग्रेस)
1967: एसकेए मिर्ज़ा (कांग्रेस)
1962: बीरेंद्र नारायण रॉय (निर्दलीय)
1957: दुर्गापद सिन्हा (कांग्रेस)
1951: दुर्गापद सिन्हा (कांग्रेस)