1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Nabadwip Election Result 2026 Live Updates: रुझानों में नवद्वीप सीट पर कौन आगे, BJP या TMC किसे मिली बढ़त

Nabadwip Election Result 2026 Live Updates: रुझानों में नवद्वीप सीट पर कौन आगे, BJP या TMC किसे मिली बढ़त

Nabadwip Election Result 2026: नवद्वीप सीट पर टीएमसी ने मौजूदा विधायक पुंडरीकाक्ष साहा (नंदा) पर भरोसा फिर भरोसा जताया है। वहीं, बीजेपी ने श्रुतिशेखर गोस्वामी को टिकट दिया है।

Nabadwip Assembly Election 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नवद्वीप विधानसभा चुनाव 2026

Nabadwip Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आज नतीजों का दिन है। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और अब सभी सीटों पर रुझाने आने शुरू हो चुके हैं। नवद्वीप सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। राज्य की अन्य सीटों पर भी असली मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच रहा है। नवद्वीप में पिछला चुनाव टीएमसी ने जीता था और इस बार भी मौजूदा विधायक पुंडरीकाक्ष साहा (नंदा) पर भरोसा जताया है। वहीं, बीजेपी ने श्रुतिशेखर गोस्वामी को टिकट दिया है। इस सीट के नतीजे पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में इस चुनाव से पहले एसआईआर हुआ और इसे लेकर जमकर बवाल भी हुआ। बीजेपी ने कहा कि यह वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण है। वहीं, टीएमसी ने कहा कि जबरन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने साफ किया कि यह प्रक्रिया जरूरी है और पहले भी होती रही है। इसके बाद दो चरणों में मतदान हुआ और दोनों चरणों में जमकर वोटिंग हुई। इस पर बीजेपी ने कहा कि ममता के खिलाफ गुस्से में लोग वोट करने उतरे। वहीं, टीएमसी ने कहा कि एसआईआर के खिलाफ गुस्से में लोगों ने बीजेपी के खिलाफ वोट किया है। 

किसके बीच मुकाबला?

नवद्वीप विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में जीत हासिल करने वाले पुंडरीकाक्ष साहा (नंदा) पर भरोसा फिर भरोसा जताया है। वहीं, बीजेपी ने श्रुतिशेखर गोस्वामी को टिकट दिया है। इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच असली मुकाबला है। इसके अलावा सीपीआईएम ने स्वर्णेंदु सिन्हा और कांग्रेस ने समीर साहा को टिकट दिया है।

नवद्वीप का इतिहास

नवद्वीप में अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। सबसे ज्यादा छह बार सीपीआईएम ने जीत हासिल की है। कांग्रेस और टीएमसी को पांच-पांच बार जीत मिली है। हालांकि, कांग्रेस की जीत लगभग 50 साल पहले आई थी और टीएमसी ने पिछले पांच चुनाव जीते हैं। बीजेपी का वोट बैंक पिछले कई चुनावों में बढ़ा है। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां से बढ़त मिली थी। 2024 में यह और बड़ी हो गई।