1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. TMC की खुलेआम गुंडई, पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से भी संस्पेंड

TMC की खुलेआम गुंडई, पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से भी संस्पेंड

टीएमसी के पार्षद पर 81 साल के बुजुर्ग की हत्या किए जाने का केस दर्ज हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीएमसी ने आरोपी पार्षद को पार्टी से निकाल दिया है।

टीएमसी पार्षद ने बुजुर्ग की हत्या की- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT टीएमसी पार्षद ने बुजुर्ग की हत्या की

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की गुंडई सामने आई है। गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन के विरोध में रविवार को एक बुजुर्ग के बेटे को पीटा गया। अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे बुजुर्ग पर भी तृणमूल कांग्रेस के पार्षद ने हमला कर दिया। 

बुजुर्ग को टीएमसी पार्षद ने मारी लात

नॉर्थ बैरकपुर म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 23 के तृणमूल पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य पर 81 साल के तुलसी अधिकारी को लात मारने का आरोप लगा है। इसके बाद वह बेहोश हो गए। बुजुर्ग को बैरकपुर कैंटोनमेंट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

गिरफ्तार हुआ पार्षद

इस घटना में तृणमूल पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, TMC पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। इस बीच, सरेआम सड़क पर बुजुर्ग को लात मारने की घटना से सनसनी फैल गई है। 

पार्टी से भी निकाला गया आरोपी पार्षद

बैरकपुर कमिश्नरेट के बड़े अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पार्षद को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी पार्षद के खिलाफ पार्टी ने भी एक्शन लिया है। आरोपी पार्षद रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड कर दिया गया है।