1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Pandua Election Result 2026 Updates: बंगाल की पांडुआ सीट पर कौन सा उम्मीदवार आगे? यहां देखें रिजल्ट

Pandua Election Result 2026 Updates: बंगाल की पांडुआ सीट पर कौन सा उम्मीदवार आगे? यहां देखें रिजल्ट

Pandua Election Result 2026 Live Updates: बंगाल में चुनाव का रिजल्ट आज सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि राज्य की पांडुआ सीट पर कौन से उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

pandua assembly election result- India TV Hindi
Image Source : PTI पांडुआ विधानसभा चुनाव का परिणाम। (सांकेतिक फोटो)

Pandua Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर अब समाप्त हो गया है। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरण में संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। इसके बाद 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, इस चुनाव के परिणाम आज 4 मई को सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पांडुआ विधानसभा सीट भी चर्चा का विषय रही है। इस सीट को भाजपा के उम्मीदवार तुषार कुमार मजूमदार ने जीत हासिल की है।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

पांडुआ विधानसभा सीट पर कई पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इस सीट पर मुख्य तौर पर मुकाबला 4 दलों- तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बीच था तृणमूल कांग्रेस ने पांडुआ में समीर चक्रवर्ती को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने इस सीट से तुषार कुमार मजूमदार को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सनातन मंडी को पांडुआ से प्रत्याशी बनाया है तो वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPIM की ओर से अमजद हुसैन एस.के चुनाव मैदान में थे।

किसे कितने वोट मिले?

पांडुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार तुषार कुमार मजूमदार ने 101349 वोट हासिल किए और 5228 वोटों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार समीर चक्रवर्ती रहे जिनको 96121 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के अमजद हुसैन एसके रहे जिन्हें 27557 वोट मिले।

 

पांडुआ विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग कराई गई थी। आज 4 मई को राज्य की सभी 294 सीटों पर वोटिंग के रिजल्ट सामने आ रहे हैं जिनमें पांडुआ भी शामिल है।