1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता लॉ कॉलेज में एग्जॉस्ट फैन के छेद से रेप के बनाए गए VIDEO, 650 पन्नों की दायर चार्जशीट में बड़ा खुलासा

कोलकाता लॉ कॉलेज में एग्जॉस्ट फैन के छेद से रेप के बनाए गए VIDEO, 650 पन्नों की दायर चार्जशीट में बड़ा खुलासा

650 पन्नों की चार्जशीट में इस केस को लेकर कई अहम खुलासे किए गए हैं। वीडियो में आरोपियों की आवाजें हैं। आवाज के नमूने भी मेल खा गए हैं। आरोपियों की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर ही पाई गई है।

आरोपी मनोजित मिश्रा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी मनोजित मिश्रा

कोलकाता लॉ कॉलेज बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी ने पीड़िता के कई वीडियो बनाए थे। उसके जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ये खुलासा 650 पन्नों की दायर चार्जशीट में हुई है। पुलिस ने पाया कि महिला की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी का डीएनए फोरेंसिक नमूनों से मेल खाता है। 

4 आरोपियों के खिलाफ है चार्जशीट

प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ 25 जून को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज परिसर में मुख्य आरोपी और कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजित मिश्रा और सह-आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी ने सामूहिक बलात्कार किया था। आरोप पत्र चार आरोपियों के खिलाफ है। इसमें तीन मुख्य आरोपी और सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी हैं।

पीड़िता को बंधक बनाते और घसीटते नजर आए आरोपी

घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है, जिसमें आरोपी पीड़िता को घसीटते और बंधक बनाते नजर आ रहे हैं। अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। आरोपपत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने ये वीडियो दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से बनाए थे।

आवाज के नमूने भी मेल खाए

वीडियो में आरोपियों की आवाजें हैं। आवाज के नमूने भी मेल खा गए हैं। आरोपियों की मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर ही पाई गई। आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा गार्ड ने पुलिस या आस-पास के किसी भी व्यक्ति को घटना की सूचना देने के बजाय गार्ड रूम को बंद कर दिया था। उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

पहले भी कई गिरफ्तार किया जा चुका है मोनोजीत मिश्रा

मोनोजीत मिश्रा को उस घटना से पहले आठ बार गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन उसके दोस्तों ने उसे जमानत पर रिहा करवा लिया। 2024 से कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे इस व्यक्ति को बर्खास्त कर दिया गया। संस्थान के छात्र अहमद और मुखर्जी को निष्कासित कर दिया गया।