A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election: हावड़ा के रोड शो में समर्थकों की भीड़ देख गदगद हुए PM मोदी, शेयर की तस्वीरें

West Bengal Election: हावड़ा के रोड शो में समर्थकों की भीड़ देख गदगद हुए PM मोदी, शेयर की तस्वीरें

PM Modi Howrah Roadshow: पीएम मोदी ने हावड़ा में रोड शो निकाला, जहां भारी संख्या में पहुंचे BJP समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। PM मोदी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

pm modi howrah roadshow- India TV Hindi
Image Source : NARENDRA MODI/X PM मोदी के हावड़ा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।

West Bengal Assembly Election के बीच हावड़ा में आज (गुरुवार को) निकाले गए रोड शो के दौरान उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़ ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। PM मोदी ने हावड़ा के इस रोड शो को लेकर अपना रिएक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किया और अपने सपोर्टर्स के उत्साह को शब्दों से परे बताया। PM मोदी ने बताया कि हावड़ा से शुरू होकर कोलकाता तक का यह रोड शो बेहद खास था। उन्होंने इसे जनता के समर्थन की लहर बताते हुए कहा कि बंगाल के हर भाग में बदलाव की इच्छा साफ नजर आ रही है।

पश्चिम बंगाल में दिख रही परिवर्तन की चाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा,'हावड़ा में आज के रोड शो का वर्णन शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। पश्चिम बंगाल के हर कोने में परिवर्तन की चाह झलक रही है। टीएमसी को अपने गुनाहों की सजा भुगतनी पड़ेगी। पश्चिम बंगाल की पसंद BJP है।'

TMC पर पीएम मोदी ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में सत्तारूढ़ TMC पर भी निशाना साधा। वे बोले कि टीएमसी के पापों की सजा उसे पब्लिक देने जा रही है और बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि BJP, पश्चिम बंगाल की पहली पसंद बन गई है।

रोड शो में पहुंची समर्थकों की भारी भीड़

गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सड़क पर हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इन समर्थकों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। समर्थकों ने जगह-जगह पर पीएम मोदी पर फूल बरसाए और साथ ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए। हावड़ा ब्रिज के पास उमड़ी सपोर्टर्स की इस भीड़ ने रोड शो को और भी स्पेशल बना दिया।

माना जाता है कि इस प्रकार की रैलियां और रोड शो चुनावी माहौल पर असर डाल सकते हैं और यह पार्टियों के लिए अपने प्रति जनता के समर्थन को दिखाने का बड़ा मंच होता है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में टूट गए मतदान के सारे रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार हुई इतनी वोटिंग