1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'नहीं बचेंगे TMC के गुंडे, लागू होगा 7वां वेतन आयोग', हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 6 गारंटी

'नहीं बचेंगे TMC के गुंडे, लागू होगा 7वां वेतन आयोग', हल्दिया से पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को दी 6 गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। बंगाल के लोगों को 6 गारंटी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य को भयमुक्त बनाएंगे। सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय की जाएगी।

बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली करते हुए पीएम मोदी- India TV Hindi
Image Source : PTI बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली करते हुए पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में पीएम मोदी ने बंगाल की टीएमसी सरकार एवं ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही हल्दिया की रैली से पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों को 6 गारंटी भी दी हैं।

पीएम मोदी ने दी ये 6 गारंटियां

  1. भयमुक्त बंगाल
  2. सरकारी सिस्टम की जवाबदेही
  3. भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी
  4. भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा
  5. TMC के गुंडे नहीं बचेंगे
  6. 7वां वेतन आयोग लागू होगा

बंगाल में खुलेंगी भ्रष्टाचार की फाइलें

पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा से बंगाल को भयमुक्त करने की पहली गारंटी दी है। दूसरी गारंटी सरकारी सिस्टम की जवाबदेही तय करने की है। पीएम मोदी ने तीसरी गांरटी ममता सरकार को कटघरे में लेते हुए भ्रष्टाचार और अपराध की फाइलें खोलने की दी है। चौथी गांरटी बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह भ्रष्टाचारियों को जेल भेज कर रहेंगे।

नहीं बचेंगे टीएमसी के गुंडे- पीएम मोदी 

हल्दिया की रैली से पीएम मोदी ने पांचवी गांरटी का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव नतीजों के आने के बाद बंगाल में टीएमसी के गुंडे नहीं बचेंगे। पीएम मोदी की छठी गांरटी जो कि इस चुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक भी माना जा रहा है। पीएम मोदी ने ये छठी गारंटी 7वां वेतन आयोग लागू करने की दी है।

हल्दिया के लोग पलायन को मजबूर- पीएम मोदी

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक समय था जब पूरे देश से लोग काम की तलाश में हल्दिया आते थे। आज इसी जगह के युवा अंडमान और ओडिशा की ओर पलायन कर रहे हैं। वे रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। TMC सरकार के राज में अगर कोई चीज सचमुच फली-फूली है, तो वह है घुसपैठियों की फैक्ट्री है। TMC का काम है नकली दस्तावेज बनाना और मवेशियों की तस्करी करना।' पीएम मोदी ने कहा कि TMC की राजनीति डर पर आधारित है।'