खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नादिया पहुंचने में देरी हुई। घने कोहरे के कारण हेलिकॉप्टर लैंड नहीं कर सका। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट से ही वर्चुअली मीटिंग में हिस्सा लिया है। दो कोशिशों के बाद भी घने कोहरे की वजह से हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका।
पीएम मोदी ने मांगी माफी
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं माफी चाहता हूं कि खराब मौसम की वजह से मैं बंगाल के नादिया में कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाया। पीएम मोदी ने फोन पर ताहिरपुर रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही।
बंगाल की तरक्की नहीं रुकनी चाहिए
पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी कोशिशें यह पक्का करने की हैं कि बंगाल के पिछड़ेपन से जूझ रहे दूर-दराज के इलाकों को आधुनिक कनेक्टिविटी मिले। TMC मेरा और BJP का जितना चाहे विरोध करे, लेकिन बंगाल की तरक्की नहीं रुकनी चाहिए।'
बंगाल में घुसपैठियों को TMC का संरक्षण
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने बंगाल में BJP की जीत के दरवाज़े खोल दिए हैं। PM मोदी ने आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों को TMC का संरक्षण मिलता है। उन्होंने दावा किया कि TMC घुसपैठियों की पहचान होने से बचाने के लिए SIR का विरोध कर रही है।
अधिकारियों ने की विशेष बैठक
कोलकाता एयरपोर्ट पर अधिकारी विशेष बैठक करते रहे कि पीएम मोदी नादिया में कैसे पहुंच सकते हैं। हेलीकॉप्टर को भी लैंड कराने की कोशिश की जाती रही। पीएम मोदी दिल्ली से आज सुबह ही कोलकाता के लिए हवाई मार्ग से रवाना हुए थे। उन्हें कोलकाता पहुंच कर नादिया जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
3200 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
पीएम मोदी को नादिया पहुंचकर 3200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखने वाले थे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में सड़क संपर्क में सुधार करना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।