A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Poll of Polls: 4 एग्जिट पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार, एक में TMC आगे

Poll of Polls: 4 एग्जिट पोल्स में बंगाल में बीजेपी की सरकार, एक में TMC आगे

पश्चिम बंगाल के ‘पोल ऑफ पोल्स’ एग्जिट सर्वे में BJP को 141–149 सीटों तक बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि TMC को 134–142 सीटों का अनुमान है। कई सर्वे BJP को आगे दिखा रहे हैं। यदि अनुमान सही रहे तो यह राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव हो सकता है।

बीजेपी नेता सुवेंदु...- India TV Hindi
Image Source : PTI बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की 294 सीटों को लेकर आए विभिन्न एग्जिट पोल के आधार पर 'पोल ऑफ पोल्स' में इस बार बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है। अलग-अलग सर्वे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीटों का अंतर बहुत कम है, जिससे राज्य की राजनीति में रोमांच बढ़ गया है। अभी तक सामने आए आंकड़ों की बात करें, तो 4 एग्जिट पोल्स में बीजेपी आगे दिखाई दे रही है जबकि एक में तृणमूल कांग्रेस ने बाजी मारी है।

5 में से एक एग्जिट पोल मेंTMC आगे

MATRIZE के अनुसार TMC+ को 125-140 सीटें, BJP को 146-161 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। PEOPLE’S PULSE ने TMC को 177-187 सीटें, BJP को 95-100 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें दी हैं। P-MARQ के मुताबिक TMC को 118-138 सीटें, BJP को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है। पोल डायरी में TMC को 99-127 सीटें, BJP को 142-171 सीटें और अन्य को 5-9 सीटें दिखाई गई हैं। चाणक्या स्ट्रेटजी ने TMC को 130-140 सीटें, BJP को 150-160 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें दी हैं।

Image Source : India TVपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का 'पोल ऑफ पोल्स'।

'Poll of Polls' में बीजेपी ने मारी बाजी 

वहीं सभी सर्वे का औसत निकालते हुए “पोल ऑफ पोल्स” में TMC+ को 134-142 सीटें, BJP को 141-149 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद करीबी है और दोनों प्रमुख दलों के बीच सत्ता की लड़ाई कांटे की टक्कर में बदल चुकी है। किसी भी तरफ थोड़ा सा भी वोट बदलाव पूरे चुनाव का नतीजा बदल सकता है। हालांकि ये सभी आंकड़े एग्जिट पोल पर आधारित हैं और अंतिम परिणाम 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होंगे।