1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Raiganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर BJP के कौशिक चौधरी की प्रचंड जीत, TMC हारी

Raiganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर BJP के कौशिक चौधरी की प्रचंड जीत, TMC हारी

Raiganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट के नतीजे आ चुके हैं। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार कौशिक चौधरी ने जीत दर्ज की है।

रायगंज विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रायगंज विधानसभा सीट रिजल्ट

Raiganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं। राज्य की उत्तर दिनाजपुर जिले की रायगंज सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कौशिक चौधरी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने टीएमसी की कृष्णा कल्याणी को भारी अंतर से हराया। कौशिक चौधरी को 1,05,561 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी TMC की कृष्णा कल्याणी को मात्र 46,920 वोट मिले। BJP उम्मीदवार ने इस सीट पर 58,641 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। 

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस के मोहित सेनगुप्ता को 4,386 वोट, CPI (M) के जिबानंद सिंहा को 3,787 वोट मिले। बाकी निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवार बहुत कम मतों में रहे। NOTA को 1,654 वोट पड़े।

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। बीजेपी की ओर से कृष्णा कल्याणी मैदान में थे, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कन्हैया लाल अग्रवाल को 20,748 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कृष्णा कल्याणी को कुल 79,775 वोट मिले थे, जबकि टीएमसी उम्मीदवार को 59,027 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस के कद्दावर नेता मोहित सेनगुप्ता 35,774 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, जीत के कुछ ही समय बाद कृष्णा कल्याणी ने पाला बदल लिया और बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए।