1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Rajganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजगंज सीट से जीते बीजेपी के दिनेश सरकार, TMC हारी

Rajganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजगंज सीट से जीते बीजेपी के दिनेश सरकार, TMC हारी

Rajganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल की राजगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश सरकार ने 21,477 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने टीएमसी की स्वप्ना बर्मन को शिकस्त दी है।

राजगंज विधानसभा सीट रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राजगंज विधानसभा सीट रिजल्ट

Rajganj Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रिजल्ट आ चुके हैं। राज्य की राजगंज सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश सरकार ने जीत हासिल की है। उन्होंने टीएमसी की स्वप्ना बर्मन को हराया है। दिनेश सरकार को 1,14,857 वोट मिले, जबकि स्वप्ना बर्मन को 93,180 वोट मिले। BJP उम्मीदवार ने इस सीट पर 21,477 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में CPI (M) के खरेंद्र नाथ रॉय को 6,371 वोट और निर्दलीय संजीब रॉय को 1,594 वोट मिले। NOTA को 1,322 वोट पड़े। राजगंज सीट पर पहले चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

 

राजगंज सीट का चुनावी इतिहास

राजगंज विधानसभा सीट पर 1977 से 2006 तक CPI(M) का एकछत्र राज रहा। इस दौरान धीरेंद्र नाथ रॉय और जोतिंद्र नाथ रॉय जैसे दिग्गज नेताओं ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, 2009 के उपचुनाव ने यहां की राजनीति में एक बड़ा मोड़ ला दिया, जब तृणमूल कांग्रेस के खगेश्वर रॉय ने पहली बार जीत दर्ज कर वामपंथ के इस अजेय दुर्ग में सेंध लगाई। तब से लेकर 2021 तक, खगेश्वर रॉय ने लगातार चार बार (2009, 2011, 2016, 2021) चुनाव जीतकर इस सीट को ममता बनर्जी और टीएमसी के सबसे मजबूत गढ़ों में तब्दील कर दिया है।