A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. RG Kar Case: 7 महीने पहले महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-हत्या, अब परिवार को मिला डेथ सर्टिफिकेट

RG Kar Case: 7 महीने पहले महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-हत्या, अब परिवार को मिला डेथ सर्टिफिकेट

आरजी कर मेडिकल कॉलेड में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले एक नई जानकारी सामने आई है। पीड़ित माता-पिता को 7 महीने बाद अपनी बेटी का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला है।

आरजी कर रेप-मर्डर केस- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO आरजी कर रेप-मर्डर केस

RG Kar Case: पिछले साल अगस्त माह में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। सात माह बीत जाने के बाद अब ट्रेनी डॉक्टर के माता-पिता को पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम ने उनकी बेटी का मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपा है। स्वास्थ्य सचिव, आरजी कर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं उप प्राचार्य (एमएसवीपी) के साथ बुधवार शाम महिला चिकित्सक के घर गए और उनके माता-पिता को मृत्यु प्रमाणपत्र सौंपा।

"घर आए और मूल दस्तावेज सौंपा"

निगम ने कहा, "उन्हें मूल मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकता थी। आज, मैं यहां आया और उन्हें यह सौंप दिया। कोई चर्चा नहीं हुई।" पिछले काफी समय से मृत्यु प्रमाणपत्र की मांग कर रहे चिकित्सक के पिता ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सचिव अचानक हमारे घर आए और हमें मूल दस्तावेज सौंपा।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए हमें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हमने जनवरी में एक ईमेल भेजा था और उसके बाद भी हमें एक विभाग से दूसरे विभाग के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया।’’

आरोपी को मिली है उम्रकैद की सजा

उन्होंने एक ‘लिंक’ मिलने की बात भी स्वीकार की जिसका उपयोग बाद में प्रमाणपत्र की प्रति डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है। पिछले साल 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के आपातकालीन विभाग की इमारत के एक संगोष्ठी कक्ष में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव मिला था, जिसके बाद व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

VIDEO: बेटा गुम-बहू की मौत, भीख मांग गुजारा कर रही दादी ने पोते को 200 रुपये में बेचा

VIDEO: JCB से पूरा ATM ही उखाड़ ले गए चोर, मामले में शामिल लोगों की तलाश में जुटी पुलिस