1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, 35 घायल

पश्चिम बंगाल में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बस, 10 लोगों की मौत, 35 घायल

पश्चिम बंगाल में आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। गंगा स्नान के बाद लौट रहे यात्रियों की बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। यह हादसा पूर्व बर्धमान जिले में हुआ।

road accident, west bengal- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पश्चिम बंगाल में सड़क हादसा

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह बर्धमान से दुर्गापुर की ओर जा रही एक निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई। यह हादसा पूर्वी बर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर नाला फेरी घाट पर हुई।

बताया जा रहा है कि बस में सवाल सभी यात्री बिहार के रहनेवाले थे और वे गंगा स्नान करके लौट रहे थे। बस में 6 बच्चों समेत कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे में जिन 10 लोगों की मौत हुई उनमें 8 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। वहीं बस में सवाल सभी 6 बच्चे घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों की संख्या 35 बताई गई है। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।