A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Saltora Election Result 2026 Live Updates: सालतोड़ा में TMC या BJP, देखें रुझानों में कौन आगे

Saltora Election Result 2026 Live Updates: सालतोड़ा में TMC या BJP, देखें रुझानों में कौन आगे

Saltora Election Result 2026: सालतोड़ा सीट पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के अलावा सीपीआईएम और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य की अन्य सीटों की तरह यहां भी असली मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच माना जा रहा था।

Saltora Assembly Election 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सालतोड़ा विधानसभा चुनाव 2026

Saltora Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। सालतोड़ा सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। राज्य की अन्य सीटों पर भी असली मुकाबला इन्हीं दोनों पार्टियों के बीच रहा है। सालतोड़ा में पिछला चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने जीता था और पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाया। 2011 और 2016 में टीएमसी इस सीट पर जीती थी। इस बार टीएमसी ने भी दोबारा इस सीट को हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पश्चिम बंगाल में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियां इसे अपनी जीत से जोड़कर देख रही हैं। बीजेपी का कहना है कि बंगाल की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। कई चुनावों में यह पैटर्न भी देखा गया है कि ज्यादा मतदान होने पर सत्ता परिवर्तन होता है। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि एसआईआर में वोट कटने से नाराज जनता ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया है।

किसके बीच मुकाबला?

सालतोड़ा में बीजेपी ने चंदना बाउरी, टीएमसी ने उत्तम बाउरी, सीपीआईएम ने नंददुलार बाउरी और कांग्रेस ने अमरकांत मंडल को टिकट दिया है। हालांकि, यहां भी असली मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच ही माना जा रहा था। 2021 में जीत हासिल करने वाली चंदना बाउरी को इस बार भी जीत मिल सकती है।

सालतोड़ा का इतिहास

सालतोरा सीट 2011 में अस्तित्व में आई। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां शुरुआती दो चुनाव ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आसानी से जीते। हालांकि, तीसरे चुनाव में बीजेपी ने पांसा पलट दिया और पहली बार जीत हासिल की। सालतोरा में 2011 से लेकर अब तक पांच चुनाव हुए हैं और हर बार वोट प्रतिशत 80 से ज्यादा रहा है। सबसे ज्यादा 87 फीसदी मतदान 2021 विधानसभा चुनाव में हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में यहां बीजेपी आगे थी, लेकिन 2024 में टीएमसी आगे निकल गई। ऐसे में इस बार का चुनाव ज्यादा रोमांचक रहा।