1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Santipur Election Result 2026 Live Updates: रुझानों में शांतिपुर सीट पर कौन चल रहा आगे, जानें ताजा अपडेट

Santipur Election Result 2026 Live Updates: रुझानों में शांतिपुर सीट पर कौन चल रहा आगे, जानें ताजा अपडेट

Santipur Election Result 2026 Live Updates: शांतिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग शुरू हो गई है। यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी, टीएमसी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है।

शांतिपुर सीट का रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शांतिपुर सीट का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। शांतिपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी मतगणना हो रही है। जनरल कैटेगरी की इस सीट से 10 उम्मीदवार चुनावी किस्मत अजमा रहे हैं। इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी और सीपीआई एम के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि बसपा समेत कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के नतीजे दोपहर या शाम तक आने की उम्मीद है। हालांकि रुझान आने शुरू हो गए हैं। शांतिपुर में 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी जीती थी। इस बार भी मुख्य लड़ाई बीजेपी, कांग्रेस और टीएमसी के बीच है। 

शांतिपुर से ये उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

  1. ब्रजकिशोर गोस्वामी (टीएमसी)
  2. स्वपन कुमार दास (भाजपा)
  3. आलोक चटर्जी (कांग्रेस)
  4. सौमेन महतो (CPIM)
  5. अबू हेना मुस्तफ़ा कमाल (AJUN)
  6. प्रोफुल्ल कुमार रॉय (बीएसपी)
  7. सौरव बिस्वास (निर्दलीय)
  8. श्यामल दास (निर्दलीय)
  9. तुहिन इंद्र (निर्दलीय)
  10. अरिंदम भट्टाचार्य (निर्दलीय)

शांतिपुर विधानसभा का चुनावी इतिहास

1951 में बने शांतिपुर में अब तक 20 बार चुनाव हो चुके हैं, जिसमें दो उपचुनाव शामिल हैं। यहां से कांग्रेस नौ, रिवोल्यूशनरी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया चार, इंडिपेंडेंट कैंडिडेट दो, टीएमसी दो बार उपचुनाव में और CPI और BJP एक-एक बार जीती है। टीएमसी ने यहां सिर्फ उपचुनाव जीते हैं। उसे शांतिपुर में अभी तक कोई रेगुलर असेंबली इलेक्शन जीतना बाकी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में आयोजित किए गए। पहले चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले गए और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट पड़े थे। 

 शांतिपुर के बारे में जानें

शांतिपुर पश्चिम बंगाल की सबसे पुरानी नगरपालिकाओं में से एक है। इस नगरपालिका की स्थापना 1853 में हुई थी, जिससे यह राज्य की दूसरी सबसे पुरानी नगरपालिका बन गई। नगरपालिका ने  बुनियादी शहरी ढांचा प्रदान किया है, जिसमें पक्की सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, बाज़ार और कुछ व्यवस्थित नागरिक सेवाएं शामिल हैं। सड़क मार्ग शांतिपुर को राणाघाट, कृष्णानगर, नबद्वीप और नदिया ज़िले के अन्य हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी ज़िलों से भी जोड़ते हैं।