1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय की हालत बिगड़ी, आनन-फानन में हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय की हालत बिगड़ी, आनन-फानन में हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

दमदम लोकसभा क्षेत्र से सांसद सौगत रॉय की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Saugata Roy- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE दमदम लोकसभा क्षेत्र से सांसद सौगत रॉय

दमदम: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय की तबीयत बिगड़ गई है। आज रात करीब 9.30 बजे उन्हें उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दमदम लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। 

सौगत रॉय कौन हैं?

सौगत रॉय अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता हैं। वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल के दमदम लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। रॉय का राजनीतिक करियर लंबा और विविध रहा है, जिसमें उन्होंने लोकसभा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में कई बार प्रतिनिधित्व किया।

उनकी गिनती एक शिक्षाविद के रूप में होती है। उन्होंने भौतिकी और कानून में डिग्री हासिल की है। वे कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में भौतिकी के प्रोफेसर रह चुके हैं। 1979 में चारण सिंह सरकार में पेट्रोलियम और रसायन राज्य मंत्री रहे। 2009-2012 तक मनमोहन सिंह सरकार में उन्होंने शहरी विकास राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

वर्तमान में वे लोकसभा में सक्रिय हैं और विभिन्न संसदीय समितियों, जैसे नियम समिति, वित्त स्थायी समिति, और रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति, में सदस्य हैं। सौगत रॉय पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं और अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। उनकी छवि एक अनुभवी और बुद्धिजीवी नेता की है।

सौगत रॉय तृणमूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण नेताओं में से एक हैं, जो ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। (इनपुट: ओंकार सरकार)