1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शक्तिगढ़ में दो शव मिलने से सनसनी, अर्धनग्न महिला और पुरुष का शव बरामद, तफ्तीश में जुटी पुलिस

शक्तिगढ़ में दो शव मिलने से सनसनी, अर्धनग्न महिला और पुरुष का शव बरामद, तफ्तीश में जुटी पुलिस

पूर्व बर्दवान जिले के हरिहरपुरचक इलाके में मंगलवार को दो शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मुई नदी के पास खेत में अर्धनग्न अवस्था में महिला और पुरुष का शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।

Double Death Case- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पूर्व बर्दवान जिले में डबल डेथ मिस्ट्री

शक्तिगढ़ के हरिहरपुरचक इलाके में मुई नदी के पास मंगलवार को एक महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय किसानों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद किया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष और पुरुष की उम्र लगभग 55 साल बताई जा रही है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से मामला और रहस्यमय हो गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस डबल मौत की वजह और दोनों के वहां पहुंचने की जांच कर रही है।

खेत में मिले दो शव

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई है। स्थानीय किसानों ने खेत में काम करने के दौरान मुई नदी के पास दो लोगों को अचेत अवस्था में पड़े देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही शक्तिगढ़ थाना और मेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शक्तिगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

महिला-पुरुष के शव बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद शवों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष, जबकि पुरुष की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे घटना को लेकर रहस्य और गहरा गया है।

मौत को लेकर सवाल

दोनों की मौत कैसे हुई और वे वहां तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और गम का माहौल है। वहीं, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- बिज्जू मंडल)

ये भी पढ़ें: ममता की TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED द्वारा फ्रीज बैंक खातों पर कलकत्ता HC का आदेश बरकरार