1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शिवपुर चुनाव रिजल्ट: बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील घोष की बंपर जीत, TMC के उम्मीदवार राणा चटर्जी को हराया

शिवपुर चुनाव रिजल्ट: बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील घोष की बंपर जीत, TMC के उम्मीदवार राणा चटर्जी को हराया

शिवपुर चुनाव रिजल्ट: बंगाल की शिवपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील घोष की जीत हुई है। बीजेपी उम्मीदवार ने टीएमसी उम्मीदवार को 16058 वोटों से हराया है।

शिवपुर चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX शिवपुर चुनाव रिजल्ट

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे सामने आ गए हैं। बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। शिवपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील घोष की जीत हुई है। बीजेपी उम्मीदवार रुद्रनील को 89615 वोट मिले हैं। बीजेपी ने इस सीट से टीएमसी के उम्मीदवार डॉक्टर राणा चटर्जी को हराया है। 

ये उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

शिवपुर सीट से टीएमसी ने डॉक्टर राणा चटर्जी को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने रुद्रनील घोष तो कांग्रेस से श्राबंती सिंह ने चुनाव लड़ा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है। कुछ ही देर में चुनाव नतीजों के फाइनल आंकड़ें सामने आते साफ हो जाएगा कि इस सीट से इस बार कौन बाजी मारेगा?

पिछली बार टीएमसी ने दर्ज की थी जीत

इस सीट के पिछली बार यानी 2021 के विधानसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां से टीएमसी के नेता मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी के नेता मनोज तिवारी को 92372 वोट मिले थे। बीजेपी के नेता रथीन चक्रवती दूसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें पिछली बार के चुनाव में 59769 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां से AIFB के उम्मीदवार जगन्नाथ भट्टाचार्य रहे थे, उन्हें 24,970 वोट मिले थे।