A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Singur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की सिंगूर सीट पर किस पार्टी को बढ़त? यहां देखें रिजल्ट

Singur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल की सिंगूर सीट पर किस पार्टी को बढ़त? यहां देखें रिजल्ट

Singur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 4 मार्च 2026 को जारी किए जा रहे हैं। इस चुनाव में सिंगूर विधानसभा सीट भी काफी अहम है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन मार रहा है बाजी।

west bengal singur assembly election result- India TV Hindi
Image Source : PTI सिंगूर विधानसभा सीट का रिजल्ट। (फाइल फोटो)

Singur Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का शोर अब समाप्त हो चुका है। प्रदेश में 23 अप्रैल को पहले चरण की और 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। अब लोगों को इंतजार चुनाव के रिजल्ट का है जो कि आज 4 मई को सामने आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सिंगूर सीट को भी हॉट सीट माना जा रहा है जो कि हुगली लोकसभा सीट का हिस्सा है। सभी दलों और जनता की नजरें सिंगूर के परिणाम पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि सिंगूर किस पार्टी को मिल रही है बढ़त, हमारी इस खबर में।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

पश्चिम बंगाल की सिंगूर विधानसभा सीट पर कई राजनीतिक दलों के और निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि, इस सीट पर मुख्य पार्टियां तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, CPIM और कांग्रेस है। तृणमूल कांग्रेस ने सिंगूर से अपने वर्तमान विधायक बेचराम मन्ना को फिर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से अरूप कुमार दास चुनाव लड़ रहे हैं। CPIM की ओर से देबाशीष चटर्जी और कांग्रेस के टिकट पर बरुण कुमार मलिक चुनाव लड़ रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस का गढ़ है सिंगूर

आपको बता दें कि सिंगूर विधानसभा सीट बीते कई चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बनी हुई है। साल 2001 से लेकर 2021 तक लगातार 5 विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने सिंगूर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।