A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal Election: 'झूठों की रानी हैं ममता बनर्जी', सुवेंदु अधिकारी ने बोला जुबानी हमला; जानें क्या-क्या कहा

West Bengal Election: 'झूठों की रानी हैं ममता बनर्जी', सुवेंदु अधिकारी ने बोला जुबानी हमला; जानें क्या-क्या कहा

West Bengal Assembly Polls: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जुबानी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झूठी हैं। यह बात सभी लोगों को मालूम है।

Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो) सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वजह से सियासी माहौल गर्म है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और BJP लीडर सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी का नाम आते ही 'चोर मचाए शोर' की बात कही। साथ ही, वायरल हो रहे हुमायूं कबीर के वीडियो पर भी बयान दिया। जानें सुवेंदु अधिकारी ने क्या-क्या कहा।

सुवेंदु ने ममता को बताया- 'झूठों की रानी'

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'वह झूठी हैं। यह बात सभी लोगों को पता है। वह झूठों की रानी हैं। वह चोर हैं और चोर शोर मचा रहा है।'

'ममता-हुमायूं हैं A और B टीम'

वहीं, हुमायूं कबीर के वीडियो पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि साजिश की बात पर हुमायूं बोलेंगे। हम लोग बाबरी मस्जिद के खिलाफ हैं। जो बाबर के नाम पर काम करता है, मैं उसके खिलाफ हूं। ये A और B टीम की लड़ाई है। ममता बनर्जी A टीम हैं और हुमायूं B टीम हैं।

ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं सुवेंदु अधिकारी

जान लें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, सुवेंदु अधिकारी, ममता बनर्जी को सीधी टक्कर दे रहे हैं। ममता बनर्जी, भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं और सुवेंदु भी इसी सीट से ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए BJP के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। सुवेंदु अधिकारी पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हरा चुके हैं।

कभी ममता के करीबी माने जाते थे सुवेंदु

गौरतलब है कि सुवेंदु अधिकारी इस विधानसभा चुनाव में दो सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से मैदान में हैं। उनके सियासी सफर की बात करें तो बीजेपी में शामिल होने से पहले सुवेंदु अधिकारी TMC के कद्दावर नेता थे। उन्हें ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में धर्म प्रचार से रोके गए साधु-संत! TMC पार्षद पर धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल