A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में दिनदहाड़े TMC नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में दिनदहाड़े TMC नेता को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हमलों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दिन दहाड़े राज्य के बैरकपुर में टीएमसी के नेता धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी गई।

<p>Dharmendra </p>- India TV Hindi
Dharmendra 

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हमलों का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दिन दहाड़े राज्य के बैरकपुर में टीएमसी के नेता धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी गई। धरुआ नाम से लोकप्रिय धर्मेंद्र के सिर के पिछले हिस्से पर गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। 

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बैरकपुर के आर्यसमाज मोड़ पर मोटरसाइकिल से आए बदमाशों ने धर्मेंद्र पर गोली चला दी। घटना में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच वादविवाद शुरू हो गया है। 

बता दें कि इसी सप्ताह पश्चिम बंगाल में ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक देबेन्द्र नाथ रे का शव सड़क किनारे लटका मिला था। भाजपा इस बारे में लगातार टीएमसी और ममता बनर्जी पर आरोप लगा रही है। इस बीच धर्मेंद्र पर हुए हमले के बाद अब तृणमूल कांग्रेस भी भाजपा पर आरोप लगा रही है।