Tollygunge Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद चार मई को रिजल्ट जारी कर दिए गए। टॉलीगंज में शाम तक चुनाव के नतीजे सामने आ गए। इस सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), CPIM और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। मुख्य मुकाबला बीजेपी की पापिया अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास के बीच था, जिसमें भाजपा की पापिया अधिकारी की जीत हुई है और तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास चुनाव हार गए हैं।
कैसा रहा था 2021 का चुनाव परिणाम
साल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टॉलीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास ने जीत हासिल की थी। उन्होंने चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को हराया था। अरूप बिस्वास को चुनाव में 1,01,440 यानी 51.4 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को 51,360 यानी 26.02 प्रतिशत वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर CPIM के देबदूत घोष रहे थे जिन्हें 40,597 यानी 20.57 प्रतिशत वोट मिले थे।